Crime

अब बिहार के एक मंदिर में चोरी, मोतिहारी में साईं बाबा मंदिर से भगवान गणेश का मुकुट चुरा ले गए चोर

शिकायत के अनुसार, साईं बाबा का चांदी का छत्र, दान पेटी और चरण पादुका सुरक्षित हैं। मंदिर से भगवान गणेश जी का लगभग 100 ग्राम वजनी मुकुट चोरी हुई है।

बिहार: मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर से भगवान गणेश का मुकुट चुरा ले गए चोर, पुलिस गश्ती दल निलंबित

i

user
google_preferred_badge

नवरात्र के दौरान जहां पूरा बिहार प्रदेश भक्ति और आस्था के रंग में डूबा रहा, वहीं विजयादशमी की रात पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया। नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला स्थित साईं बाबा मंदिर का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और भगवान गणेश जी का करीब 100 ग्राम वजनी मुकुट चुरा ले गए। घटना के समय पुजारी मंदिर परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, चोर मंगलवार की देर रात मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए थे। सुबह जब पुजारी की नींद खुली और उन्होंने मंदिर में पूजा की तैयारी के दौरान सामान की जांच की, तब चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 पर कॉल किए जाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है।

भगवान गणेश का लगभग 100 ग्राम वजनी मुकुट चोरी

शिकायत के अनुसार, साईं बाबा का चांदी का छत्र, दान पेटी और चरण पादुका सुरक्षित हैं। मंदिर से भगवान गणेश जी का लगभग 100 ग्राम वजनी मुकुट चोरी हुई है। चोरी के दौरान चोर अपना औजार मंदिर में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने औजार जब्त कर लिया है। जांच में यह औजार महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है। मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा करीब डेढ़ महीने से खराब बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस आसपास के मकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस गश्ती दल निलंबित

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने गश्ती पार्टी के सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व वाली गश्ती टीम और बाइक गश्ती पार्टी को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भेजी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts