viral

आपकी नौकरी सुरक्षित नहीं है! बेंगलुरु के शख्स की चेतावनी, वीकेंड को लेकर दी बड़ी सलाह

वीकेंड में पार्टी या नई स्किल?Image Credit source: Instagram/ vibhusingh

नौकरी जाने का डर और जॉब सिक्योरिटी इन दिनों कॉरपोरेट कर्मचारियों के बीच बड़ी चिंता बन चुकी है. इसी बीच बेंगलुरु के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर कामकाजी लोगों को सलाह दी है कि वे अपने वीकेंड का कुछ हिस्सा भविष्य की तैयारी में लगाएं. उनका कहना है कि शनिवार और रविवार सिर्फ आराम करने के लिए नहीं, बल्कि नई स्किल सीखने या कमाई का कोई दूसरा जरिया तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में विभु सिंह ने कहा कि आज के बदलते जॉब मार्केट में किसी को भी अपनी नौकरी को पूरी तरह सेफ नहीं मानना चाहिए. उनके मुताबिक, पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड का इंतजार करना बिल्कुल नॉर्मल है, लेकिन इन दो दिनों का थोड़ा सा समय खुद को बेहतर बनाने में लगाया जाए तो आगे चलकर इसका फायदा मिल सकता है.

हर कॉरपोरेट कर्मचारी को सुननी चाहिए ये बात!

विभु ने कहा कि सोमवार से शुक्रवार तक लगातार काम करने के बाद जब शनिवार और रविवार आते हैं, तो ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अब बस आराम करना है. हालांकि, उनका मानना है कि मौजूदा नौकरी के साथ-साथ फ्यूचर के लिए भी कुछ तैयारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे वीकेंड में कोई नई स्किल सीख सकते हैं या किसी छोटे साइड बिजनेस की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं.

उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा कि हर व्यक्ति के पास अपने मौजूदा काम से अलग कोई दूसरी स्किल भी होनी चाहिए. उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि वह खुद फोटोग्राफी करते हैं, जो उनके मुख्य काम से अलग है. उनके मुताबिक, ऐसी कोई अतिरिक्त स्किल मुश्किल समय में काम आ सकती है और आगे चलकर कमाई का जरिया भी बन सकती है. विभु ने यह भी कहा कि किसी को शुरुआत में बड़ा बिजनेस या स्टार्टअप खड़ा करने की जरूरत नहीं है. छोटी शुरुआत भी काफी हो सकती है. उनका सुझाव है कि लोग अपने खाली समय में यह सोचें कि वे किस तरह कोई दूसरी इनकम स्ट्रीम तैयार कर सकते हैं.

हालांकि, उन्होंने वीकेंड में पूरी तरह आराम करने को गलत नहीं बताया, लेकिन उनका कहना था कि अगर कोई व्यक्ति लगातार लंबे समय तक अपने पूरे वीकेंड को सिर्फ पार्टी, स्पा या आराम में बिताता रहा और अपने भविष्य के लिए कुछ नहीं किया, तो बाद में उसे लग सकता है कि उसने काफी समय गंवा दिया. वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में भी विभु ने लिखा कि कॉरपोरेट नौकरी को हमेशा सुरक्षित मानकर नहीं चलना चाहिए. उन्होंने साइड हसल को भविष्य के लिए एक तरह का सेफ्टी शील्ड बताया और कहा कि उनका मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें समय रहते तैयार रहने की सलाह देना है.

यह भी पढ़ें: काम इतना बढ़ा कि खाने का भी समय नहीं मिला, नौकरी छोड़ने की हालत नहीं और नई नौकरी तलाशने का वक्त नहीं, महिला ने बयां किया दर्द

विभु की इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोगों ने उनकी सलाह को सही बताया और कहा कि नई स्किल सीखना हमेशा फायदेमंद होता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि लगातार काम के बाद दो दिन का आराम भी जरूरी है. ऐसे में बहस इस बात पर है कि वीकेंड को पूरी तरह काम में लगाया जाए या आराम और फ्यूचर की तैयारी के बीच बैलेंस बनाया जाए.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts