Crime

आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी। इस घटना में सांसद को मामूली चोट आई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

i

user

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ सांसद की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है। शेष जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।’’

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी और इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए थे। इस घटना में सांसद को मामूली चोट आई थी।

पीटीआई के इनपुट के साथ


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts