इंस्टाग्राम यूजर निधि सिंह ने इस खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया हैImage Credit source: Instagram/@nidhithiside
जब बच्चे बड़े होकर अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं, तो सबसे बड़ा सुकून अपने मां-बाप के चेहरे पर खुशी देखना होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं.
इंस्टाग्राम यूजर निधि सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को पहली बार हवाई जहाज में बैठाया है. निधि के लिए यह सिर्फ एक सामान्य यात्रा नहीं थी, बल्कि उस 21 साल लंबे सपने का सच होना था जो उन्होंने बचपन से देखा था.
वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन लोगों के दिलों को सीधे छू रहा है. निधि ने लिखा, माता-पिता ने हमें चलना सिखाया, अब हमारी बारी है कि हम उन्हें उड़ना सिखाएं. एक आम परिवार के लिए पहली बार फ्लाइट का सफर करना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा होता है.
लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
यह इमोशनल वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया. लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह सच में बहुत गर्व का पल है, ईश्वर आप तीनों को हमेशा खुश रखे. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, काश दुनिया के हर बच्चे को अपने माता-पिता के साथ ऐसा खूबसूरत पल जीने का मौका मिले. यह भी पढ़ें:मुझे 29, उन्हें 60 साल लगे बेटे ने पूरा किया मम्मी-पापा का प्लेन में बैठने का सपना, चेहरे की खुशी देख पिघल जाएगा दिल
यहां देखिए वायरल वीडियो



















