स्मॉर्ट कॉफी मशीन ने चुराया डेटा Image Credit source: x/@NomadsGalaxy
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉफी मशीन को लेकर ऐसी चर्चा छिड़ी है, जिसे सुनकर शायद आप भी अपने घर के स्मार्ट डिवाइस चेक करने लगें. एक टेक प्रोफेशनल ने दावा किया कि उनके माता-पिता की नई खरीदी गई स्मार्ट कॉफी मशीन ने महज 10 दिनों में करीब 1 टेराबाइट (TB) डेटा ट्रांसमिट कर दिया. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं कि आखिर एक कॉफी मशीन इतना डेटा क्यों भेज रही थी.
टेक प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि उनके माता-पिता ने हाल ही में Keurig Smart सिंगल-सर्व कॉफी मेकर खरीदी थी. यह एक स्मार्ट कॉफी मशीन है, जिसे घर के 2.4 GHz Wi-Fi नेटवर्क पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है. प्रोडक्ट में WPA2-PSK सिक्योरिटी वाले Wi-Fi नेटवर्क का सपोर्ट भी दिया गया है.
कॉफी बनाने वाली मशीन ने उड़ाया 1TB डेटा!
मामला तब सामने आया जब टेक प्रोफेशनल ने अपने नेटवर्क की डिटेल्स चेक कीं. उन्हें पता चला कि कॉफी मशीन से असामान्य रूप से बहुत ज्यादा डेटा ट्रांसफर हो रहा था. यह आंकड़ा करीब 10 दिनों में 1 TB तक पहुंच गया था. उन्होंने X पर हैरानी जताते हुए लिखा कि आखिर एक कॉफी मशीन क्या अपलोड कर रही है कि सिर्फ 10 दिनों में 1 टेराबाइट डेटा इस्तेमाल हो गया? इसके बाद उन्होंने बिना देर किए मशीन को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट कर दिया. उनका कहना था कि अब वे अपने माता-पिता के लिए कोई दूसरी कॉफी मशीन खरीदेंगे.
हालांकि, बाद में टेक प्रोफेशनल ने इस मामले को थोड़ा और करीब से देखा. जांच करने पर उन्हें लगा कि यह किसी सामान्य फीचर के बजाय मशीन की यूनिट में मौजूद एक संभावित बग हो सकता है. उनके मुताबिक, मशीन ने करीब 1 TB डेटा ब्रॉडकास्ट किया था, लेकिन इस पूरे डेटा का ज्यादातर हिस्सा उनके लोकल नेटवर्क से बाहर नहीं गया. उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा डेटा एक्टिविटी की वजह से उनका एक्सेस प्वाइंट (AP) भी सैचुरेट हो गया था. यानी मशीन के डेटा ट्रांसफर ने उनके नेटवर्क पर काफी दबाव डाल दिया था और यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा.
टेक प्रोफेशनल ने यह भी साफ किया कि कॉफी मशीन उनके माता-पिता की है और उन्होंने ही इसे खरीदने का फैसला किया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अपने माता-पिता की हर खरीदारी पर नजर नहीं रखते, लेकिन उनके घर का नेटवर्क संभालने में मदद जरूर करते हैं. इसी वजह से उन्हें मशीन की असामान्य गतिविधि का पता चल पाया.
यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर कॉफी बनाने वाली मशीन को इतना डेटा भेजने की जरूरत क्यों पड़ रही है. पोस्ट को करीब 20 लाख व्यूज मिल चुके थे और यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी किए.
यह भी पढ़ें: सीमा पर तैनात जवान की सादगी ने छुआ दिल, अनजान बाइक सवार को नाश्ता और चॉकलेट देकर दिखाई इंसानियत
एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर 10 दिनों में इतनी कॉफी बनाने से कितनी जानकारी इकट्ठी हो सकती है कि वह 1 TB तक पहुंच जाए? किसी ने मजाक में कहा कि मशीन शायद हर बूंद पानी का डेटा भेज रही थी. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि शायद मशीन हर कैफीन अणु की जांच कर रही थी. वहीं, कुछ लोगों ने स्मार्ट डिवाइसेज को जरूरत से ज्यादा इंटरनेट से जोड़ने पर ही सवाल खड़े कर दिए. एक यूजर ने कहा कि हर चीज को Wi-Fi से जोड़ना जरूरी नहीं है. उसके मुताबिक, अगर टॉयलेट का लीवर भी इंटरनेट से कनेक्ट होने लगे, तो यह टेक्नोलॉजी कुछ ज्यादा ही हो जाएगी.
यहां देखिए पोस्ट
Hey uh, @Keurig – what the hell is a COFFEE MACHINE uploading, let me double check…
ONE FUCKING TERABYTE OF DATA IN 10 DAYS!?!?
Immediately unplugging that. Getting my parents a new coffee machine. https://t.co/tTHMYC7hND
— Nomad (@NomadsGalaxy) October 6, 2026



















