सोशल मीडिया पर छाई बांग्लादेश के इस अनोखे भिखारी की दास्तानImage Credit source: X/@Tushar_KN
सोशल मीडिया पर बांग्लादेश (Bangladesh) का एक अजीब मामला वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. सोचिए, एक आदमी जो खुद भीख मांगकर गुजारा करता है, उसकी 21 पत्नियां हैं. यह सुनने में मजाक या फिल्मी कहानी लगती है, पर यह सच है. 35 साल के मोरू मियां (Moru Mia) ने इस बारे में खुलासा किया है, जिसके बाद से उनकी अजब-गजब कहानी इंटरनेट पर छाई हुई है.
खुद नहीं की शादी, महिलाएं खुद आईं प्रपोजल लेकर
आम तौर पर लोग एक शादी करने से पहले भी हजार बार सोचते हैं, लेकिन मोरू मियां के मामले में कहानी बिल्कुल उलट है. जब मीडिया ने मोरू से पूछा कि आखिर इतनी महिलाएं उनकी ओर क्यों आकर्षित होती हैं, तो उनका जवाब बेहद दिलचस्प था.
मोरू ने बताया कि उन्होंने कभी खुद से शादी की बात नहीं की. उनका कहना है, मुझे नहीं पता महिलाओं को मुझमें क्या अच्छा लगता है. वो खुद मेरे पास आती हैं और शादी के लिए बोलती हैं. मोरू के मुताबिक, कई महिलाएं उनसे उम्र में बड़ी भी थीं. उन्होंने किसी को मना नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि सामने वाले को बुरा न लग जाए और समाज क्या कहेगा.
भीख मांगकर चलता है 21 पत्नियों का घर
21 पत्नियां होने के बाद भी मोरू की जिंदगी बहुत साधारण है. वो आज भी एक छोटे से एक कमरे की झोपड़ी में रहते हैं. उनकी कमाई का एक ही जरिया है, और वो है भीख मांगना. रिपोर्ट के मुताबिक, मोरू ने एक अजीब नियम बना रखा है. वो हर दिन अपनी एक पत्नी को साथ लेकर भीख मांगने जाते हैं. सभी पत्नियां बारी-बारी से उनके साथ भीख मांगने में मदद करती हैं.
पत्नियों के नाम पूछने पर चकराया सिर
जब पत्रकारों ने मोरू से उनकी 21 पत्नियों के नाम पूछे तो वो बता नहीं पाए. वह सिर्फ कुछ ही नाम याद रख पाए, जिनमें शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल शामिल हैं. मोरू ने खुद माना कि इतनी सारी पत्नियां होने की वजह से सभी के नाम याद रखना उनके लिए मुश्किल है.
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस कहानी को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इस पर मजाक कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस आदमी के बात करने के तरीके पर रिसर्च होनी चाहिए, तो वहीं कुछ लोग इसे दूसरे नजरिए से देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शायद इसने उन महिलाओं को अपनाया है जिन्हें समाज ने छोड़ दिया था, ताकि उन्हें एक नाम और सहारा मिल सके. वहीं एक और यूजर ने मजाक में कहा, ऐसी अजीब चीजें सिर्फ बांग्लादेश में ही हो सकती हैं.
For Meru Mia (35), it is a big problem to remember the names of his wives
Because he is married to 21 women, and he just remembers 8 of their names
He is a beggar, he earns his living from begging
Each day, he rotates schedules and takes one of his wives along with him while he begs
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) October 6, 2026



















