किन-किन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
इस मामले में पुलिस ने विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि CCTV फुटेज में मारपीट करते हुए कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
आरोपी ओमकार यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करता रहा है। आरोप है कि इन्हीं तस्वीरों और कथित राजनीतिक संबंधों के दम पर वह इलाके में दबंगई दिखाता था।

























