अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस पहुंचने वाली थी, सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लड़की के घर पहुंचे और उन लड़कों को वहां से जाने दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (कवि नगर) भास्कर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लड़की के पिता ने उन चार लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वर्मा ने कहा, ‘‘वे लड़के कक्षा 11, 10 और 9 में पढ़ते हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिगों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।”
उन्होंने बताया कि तथ्यों और सूचना का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच की जा रही है।

























