जब मम्मी की देखरेख में टाइगर के बच्चों ने की ‘पूल पार्टी’Image Credit source: X/@NAmazing44779
टाइगर का नाम सुनते ही दिमाग में उसकी ताकत और खतरनाक शिकारी वाली तस्वीर आती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर का बेहद प्यारा अंदाज देखने को मिला है. महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.
कीचड़ वाले पानी में शावकों की मस्ती
वायरल हो रहे इस वीडियो में 3 से 4 नन्हे टाइगर एक छोटे से पानी के गड्ढे में मस्ती करते दिख रहे हैं. पानी काफी कीचड़ भरा है, लेकिन शावकों की मस्ती में कोई कमी नहीं है. कोई आधा पानी में डूबा है, तो कोई कीचड़ में लेटकर आराम कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे जंगल में उन्हें अपना पर्सनल स्विमिंग पूल मिल गया हो.
बच्चों पर नजर रखती मम्मी टाइगर
वीडियो का सबसे खास हिस्सा है शावकों की मां. मादा टाइगर पानी से थोड़ी दूर सतर्क होकर बैठी है और बच्चों की हर हरकत पर नजर रख रही है. एक पल में वो पानी की तरफ झुकती भी है, जैसे पानी पी रही हो या बच्चों का हाल पूछ रही हो.
ये वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर राहुल मंगाम ने शेयर किया था, जो ताडोबा रिजर्व से जुड़े हैं. इसके बाद IFS के रिटायर्ड अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे X पर शेयर किया और लिखा, द बेस्ट पूल पार्टी दैट आई हैव सीन. नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.
शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.
अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.
अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.
अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.