viral

दिल्ली मेट्रो का सबसे खूबसूरत वायरल वीडियो, जिसे देख हर कोई हो रहा है इमोशनल!

शम्मी नारंग की आवाज और नन्हें पोते की पहली मेट्रो राइड

दिल्ली मेट्रो आए दिन अपने किसी न किसी अजीबोगरीब वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती है. कभी सीट के लिए लड़ाई तो कभी अजीब हरकतों वाले क्लिप्स इंटरनेट पर छाए रहते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. यह वीडियो किसी विवाद का नहीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत और इमोशनल रिश्ते का है.

दरअसल, मेट्रो की आइकॉनिक आवाज के मालिक और दिग्गज न्यूज रीडर शम्मी नारंग जब अपने छोटे पोते को लेकर पहली बार मेट्रो सफर पर निकले, तो जो जादू हुआ उसने हर किसी को भावुक कर दिया.

शम्मी नारंग की जादुई आवाज और पोते की पहली मेट्रो राइड

अगर आपने दिल्ली मेट्रो में सफर किया है, तो ‘अगला स्टेशन राजीव चौक है…’ यह आवाज आपके जेहन में जरूर बसी होगी. दूरदर्शन के जमाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शम्मी नारंग ही दिल्ली मेट्रो की इस प्रसिद्ध हिंदी आवाज के मालिक हैं.

हाल ही में शम्मी नारंग अपने नन्हें पोते रुशान को उसकी पहली दिल्ली मेट्रो यात्रा पर ले गए. जैसे ही मेट्रो ट्रेन चली और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट गूंजी रुशान के ‘दादू’ की आवाज पूरी बोगी में गूंज उठी. घर पर प्यार से बात करने वाले अपने दादा की आवाज जब रुशान ने अचानक पूरी ट्रेन में सुनी, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. वह हैरान भी था और बेहद खुश भी.

इंटरनेट पर क्यों छाया यह इमोशनल मोमेंट?

शम्मी नारंग ने इस खास लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेहद प्यारा नोट लिखा, हो सकता है कि मैं हमेशा इन मेट्रो ट्रेनों में सफर न करूं…लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मेरी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सफर करती रहेगी.

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. 80 और 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं जब लोग टीवी पर शम्मी नारंग की आवाज में समाचार सुना करते थे. कमेंट्स में लोगों ने लिखा कि यह पल वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts