viral

पेट से निकलता है बच्चा! इस ‘प्रेग्नेंट गुड़िया’ का अनबॉक्सिंग वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है इस ‘प्रेग्नेंट गुड़िया’ का वीडियोImage Credit source: Instagram/@xoxo.toyz

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब खिलौने के अनबॉक्सिंग का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक हैरान भी हैं और परेशान भी. यह वीडियो एक ऐसी डॉल का है, जो प्रेग्नेंट (Pregnant Doll Video Viral) है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. वायरल क्लिप में गुड़िया के पेट से एक बच्चे को बाहर निकलते हुए दिखाया गया है.

क्या है इस ‘प्रेग्नेंट गुड़िया’ की सच्चाई?

वायरल हो रहे इस खिलौने का नाम ‘ज़ुरु माई मिनी बेबी मॉम एंड बेबी सरप्राइज’ (Zuru Mini Baby Mom & Baby Surprise) है. इसका डिजाइन बहुत अलग है. इस गुड़िया के पेट के अंदर एक छोटा सा बच्चा फिट है.

वीडियो में दिखाया गया है कि अनबॉक्सिंग के दौरान गुड़िया के पेट को खोलकर अंदर से बच्चे को बाहर निकाला जाता है. इसके बाद उस बच्चे को कपड़े पहनाकर गुड़िया की गोद में सुलाया जा सकता है और पेट को दोबारा बंद कर दिया जाता है.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल?

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर आया, इस पर कमेंट्स की बौछार हो गई. लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे अब तक का सबसे अजीब और डरावना खिलौना बताया है. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत असहज करने वाला है.

‘बच्चों के लिए सही नहीं ये गुड़िया’

कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह का कॉन्सेप्ट बच्चों की समझ के लिए ठीक नहीं है. वहीं, कुछ लोग इस पर चुटकुले बना रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, काश असल जिंदगी में भी बच्चे को जन्म देना इतना ही आसान होता. तो किसी ने लिखा कि लगता है इस सेट में पापा को अलग से खरीदना पड़ेगा.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts