viral

प्यासा कौवा तो पुराना हो गया, अब बिस्किट वाला कौवा वायरल है, अक्ल देखकर हो जाएंगे हैरान, वीडियो देख लोग बोले

स्मार्ट कौवे का वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/ indiansolution.in

इंसान तो दिन-ब-दिन स्मार्ट हो ही रहा है, पर अब तो जानवर भी पीछे नहीं रहे. आपने देखा होगा, जानवरों का बिहेवियर भी कितना बदल गया है. अभी सोशल मीडिया पर एक कौवे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, और उसे देखकर हर कोई हैरान है.

वीडियो में क्या है? एक कौवा है, उसकी चोंच में बिस्किट है. वो सीधे उसे नहीं खाता. पहले आराम से पास में रखे पानी के टब के पास जाता है, बिस्किट को पानी में डुबोता है, थोड़ी देर वहीं रखता है ताकि वो अच्छे से भीग जाए, और जब बिस्किट नरम हो जाता है तब बड़े मजे से चबा-चबाकर खाता है. और ये एक बार नहीं, बार-बार करता है. मतलब हर बाइट से पहले – डुबाओ, नरम बनाओ, फिर खाओ.

वीडियो देख लोगों ने लिए मजे?

जिसने भी ये वीडियो देखा, वही बोला – वाह! क्या दिमाग लगाया है. लोग कमेंट कर रहे हैं कि सूखा बिस्किट तो वैसे भी सख्त होता है, खाने में मुश्किल होती है. इसे पानी में भिगोकर नरम बनाना तो सीधा-सीधा साइंस है. कोई लिख रहा है कि ये तो हमसे भी ज्यादा चालाक निकला, तो कोई कह रहा है कि बचपन वाली कहानी का कौवा अब अपडेट हो गया है.

ये बात सच भी है. कौवों का तेज दिमाग कोई नई बात नहीं है. याद है बचपन में वो प्यासे कौवे की कहानी? कैसे एक कौवे को प्यास लगी थी, उसे एक घड़े में थोड़ा सा पानी दिखा. पानी इतना नीचे था कि उसकी चोंच पहुंच ही नहीं रही थी. तो उसने क्या किया? आसपास से छोटे-छोटे पत्थर लाया और एक-एक करके घड़े में डालने लगा.

यह भी पढ़ें: ₹1 के छुट्टे को लेकर कैब ड्राइवर और महिला की बहस, वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए जमकर मजे

धीरे-धीरे पानी का लेवल ऊपर आ गया और कौवे ने आराम से पानी पी लिया. वो कहानी हम सबने ईसप की कहानियों में पढ़ी है. तब लगता था कि ये सिर्फ एक सीख देने वाली कहानी है, पर अब समझ आता है कि कौवे सच में इतने ही समझदार होते हैं. पहले वाला कौवा पत्थर डालकर पानी ऊपर लाता था, आज वाला कौवा बिस्किट को पानी में डालकर नरम बनाता है. तरीका बदल गया है, पर अक्ल वही है – प्रॉब्लम को समझो और उसका जुगाड़ निकालो.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts