viral

प्रकृति का ‘सुपरहीरो’: न दर्द होता है, न बुढ़ापा आता है; बिना ऑक्सीजन भी रहता है जिंदा!

नेकेड मोल रैटImage Credit source: Instagram/@natxios

Ajab Gajab! जब बात अजीबोगरीब जीवों (Strange Creatures) की आती है, तो प्रकृति हमें हमेशा हैरान कर देती है. ऐसा ही एक जीव है ‘नेकेड मोल रैट’. पहली नजर में देखने पर यह किसी झुर्रीदार, बिना बालों वाले छोटे से चूहे जैसा दिखता है, लेकिन इसके कारनामे किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं जमीन के नीचे रहने वाले इस बेहद अनोखे और रहस्यमय जीव से जुड़े कुछ चौंकाने वाले रोचक तथ्य (Interesting Facts), जिन्हें पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे.

दर्द का कोई अहसास नहीं

जरा सोचिए, अगर किस को तेजाब या तीखी मिर्च छू जाए तो क्या होगा? लेकिन नेकेड मोल रैट को इन सब चीजों के फर्क नहीं पड़ता. दरअसल, इनके शरीर में खास केमिकल यानी न्यूरोट्रांसमीटर ही नहीं होता, जो दिमाग तक दर्द का सिग्नल पहुंचाता है. इसलिए इन्हें जलने या कटने पर दर्द का कोई अहसास नहीं होता.

बिना ऑक्सीजन 18 मिनट तक जिंदा

आम चूहे या इंसान बिना ऑक्सीजन के कुछ ही मिनटों में दम तोड़ देते हैं, लेकिन नेकेड मोल रैट बिना ऑक्सीजन के भी करीब 18 मिनट तक बड़े आराम से रह सकता है. जब ऑक्सीजन खत्म होती है, तो यह जीव इंसानों की तरह ग्लूकोज का इस्तेमाल करना बंद कर देता है और फ्रुक्टोज से एनर्जी बनाना शुरू कर देता है. यह खूबी आमतौर पर केवल पौधों में पाई जाती है, लेकिन यह स्तनधारी जीव भी ऐसा करने में सक्षम है.

इस जीव को कभी कैंसर नहीं होता!

यह अनोखा जीव वैज्ञानिकों के लिए शोध का एक बड़ा विषय बना हुआ है, क्योंकि इस जीव को कैंसर कभी छू नहीं सकता. इसके शरीर में एक खास तरह की भारी शुगर पाई जाती है, जिसे High-Molecular-Mass Hyaluronan (HMM-HA) कहते हैं. यह शुगर कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को शरीर में फैलने नहीं देती. यह भी पढ़ें: 72 लाख के पैकेज को शख्स ने मार दी लात! वजह जानकर कहेंगे- बंदे में दम है

बुढ़ापा नहीं आता!

जहां आम चूहों की लाइफ 2 से 3 साल ही होती है, वहीं ‘नेकेड मोल रैट’ 30 से 32 साल तक जिंदा रहता है. यही नहीं, ढलती उम्र के साथ यह बूढ़ा या कमजोर नहीं होता. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जीव अपनी मौत के दिन तक वैसा ही फुर्तीला रहता है, जैसा जवानी में था. यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘ससुराल में दिक्कत हुई तो क्या करूं?’ बेटी के इस सवाल पर माता-पिता के जवाब ने सबको रुला दिया!

मधुमक्खियों जैसा रहन-सहन

यह इकलौता ऐसा स्तनधारी जीव है, जो चींटियों या मधुमक्खियों की तरह मिलकर रहता है. इनकी पूरी बस्ती में सिर्फ एक ‘रानी’ होती है, जिसका काम बच्चे पैदा करना होता है. बाकी नेकेड मोल रैट मजदूर की तरह काम करते हैं, जैसे सुरंग खोदना, खाना लाना और रानी की रक्षा करना. यह भी पढ़ें: 6 साल से नहीं सोई यह महिला, रातभर बहते हैं आंसू, एक गलत सर्जरी ने जिंदगी को बनाया नरक

अनोखी बनावट और खूबियां

इनके दांत जबड़े के बाहर निकले होते हैं, ताकि सुरंग खोदते समय मिट्टी मुंह में न जाए. सबसे मजेदार बात यह है कि ये अपने दांतों को चॉपस्टिक की तरह अलग-अलग हिला भी सकते हैं. ये जीव लगभग अंधे होते हैं. ये सूंघकर और कंपन महसूस करके रास्ता ढूंढते हैं. इनकी एक और खासियत है कि ये सुरंगों में जितनी तेजी से आगे भाग सकते हैं, उतनी ही तेजी से उल्टे पांव भी दौड़ सकते हैं. (स्रोत: nationalzoo.si.edu, journals.biologists.com, kids.kiddle.co)

यहां देखिए ‘नेकेड मोल रैट’ का वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय वर्तमान में TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पिछले 14 वर्षों के अपने समृद्ध पत्रकारीय सफर में उन्होंने पीपुल्स समाचार (भोपाल), दैनिक भास्कर (प्रिंट व डिजिटल) और जानो दुनिया न्यूज चैनल (अहमदाबाद) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.

राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर गहरी पकड़ रखने के साथ-साथ, अभिषेक वर्तमान में ट्रेंडिंग, वायरल और ऑफबीट कंटेंट के जरिए पाठकों को कुछ नया और रचनात्मक देने में जुटे हैं. उनका उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों की सोच को नया आयाम देना और उन्हें शिक्षित करना है.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts