viral

फल खिलाने पहुंचे IFS अधिकारी तो हाथियों ने वसूल लिया टोल टैक्स, वीडियो में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग

हाथी ने ऐसे वसूला टोल टैक्स Image Credit source: X/@ParveenKaswan

कभी-कभी जानवरों के साथ बिताया गया एक छोटा सा पल भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है. कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान दो रेस्क्यू किए गए हाथियों से मिले. फलों से शुरू हुई यह मुलाकात देखते ही देखते हाथियों के अपने ही अंदाज वाले टोल टैक्स तक पहुंच गई.

परवीन कासवान ने वर्ल्ड एलीफेंट डे के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. इस वीडियो में वह गजराज और तीस्ता रानी नाम के दो हाथियों को फल खिलाते नजर आ रहे हैं. दोनों हाथी रेस्क्यू किए जा चुके हैं और अब एक सुरक्षित रेस्क्यू रिजर्व में उनकी देखभाल की जा रही है.

ऐसे वसूला जाता है टोल टैक्स

वीडियो में कासवान दोनों हाथियों से लोगों की मुलाकात करवाते हैं. वह बताते हैं कि गजराज और तीस्ता रानी को उस वक्त रेस्क्यू किया गया था, जब हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्हें अपने परिवार से अलग होना पड़ा. इसके बाद दोनों को सुरक्षित जगह पर लाया गया और अब उनकी अच्छी तरह देखभाल की जा रही है. हालांकि, इन दोनों की एक खास आदत भी है. जब भी कासवान उनके पास पहुंचते हैं, तो हाथी उनसे अपना टोल टैक्स वसूलना नहीं भूलते. वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. कासवान उन्हें फल खिलाते हैं और दोनों हाथी बड़े आराम से उनके पास पहुंचकर अपने हिस्से का फल लेते नजर आते हैं. उनका यह अंदाज किसी टोल नाके पर गाड़ी रोककर टैक्स लेने जैसा तो बिल्कुल नहीं, लेकिन प्यार से अपनी फीस मांगने का तरीका जरूर लगता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: धूल से गंदे लोकोमोटिव पर तिरंगा देख नहीं रहा गया, रेलवे कर्मचारी की छोटी सी कोशिश ने जीता लोगों का दिल

कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वर्ल्ड एलीफेंट डे के दिन वह लोगों को गजराज और तीस्ता रानी से मिलवाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों हाथी अपने परिवार खोने के बाद रेस्क्यू किए गए थे और अब उनकी देखभाल की जिम्मेदारी इंसानों के पास है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों को भी दोनों हाथियों का यह अंदाज काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें बेहद प्यारा बताया. कुछ यूजर्स ने उनके शांत और मासूम व्यवहार की तारीफ की, तो कई लोगों ने हाथियों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts