पिता-बेटी ने लगाए जबरदस्त ठुमकेImage Credit source: Insta/ akku_sehgal_
पिता और बेटी का रिश्ता हमेशा से सबसे खास रिश्तों में गिना जाता है. इस रिश्ते में भरोसा, अपनापन, दोस्ती और बेपनाह प्यार एक साथ देखने को मिलता है. एक पिता अपनी बेटी के लिए सिर्फ जिम्मेदारियां निभाने वाला इंसान नहीं होता, बल्कि उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी होता है. वहीं बेटी भी अपने पिता के साथ बिताए हर छोटे-बड़े पल को दिल में संजोकर रखती है. जब दोनों के बीच की यही प्यारी बॉन्डिंग किसी वीडियो में नजर आती है, तो लोगों का दिल जीतने में देर नहीं लगती. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक पिता और उनकी बेटी बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बदतमीज दिल’ पर शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत होते ही दोनों का जोश और उत्साह देखने लायक होता है. पिता और बेटी बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने की धुन पर थिरकते नजर आते हैं. उनके डांस स्टेप्स एक-दूसरे से इतने अच्छे तरीके से मेल खाते हैं कि ऐसा लगता है जैसे उन्होंने इस पर काफी मेहनत की हो.
डांस में साफ दिखी केमिस्ट्री
हालांकि वीडियो को देखकर महसूस होता है कि उनके लिए सबसे ज्यादा मायने परफेक्ट डांस नहीं, बल्कि साथ बिताया गया यह खूबसूरत समय है.डांस के दौरान दोनों के चेहरे पर लगातार मुस्कान बनी रहती है. यही मुस्कान इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बन गई है. हर स्टेप के साथ पिता और बेटी के बीच की शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आती है. उनके एक्सप्रेशन, एनर्जी और एक-दूसरे के साथ का तालमेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने वाले कई लोग इसे सिर्फ डांस नहीं, बल्कि पिता और बेटी के बीच के गहरे रिश्ते की झलक बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: तोतली आवाज, मासूम मुस्कान और प्यारे एक्सप्रेशन्स के साथ बच्ची ने गाया दिल जीतने वाला गाना, आवाज ऐसी कि लोग हुए दीवाने
इस खूबसूरत वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akku_sehgal_नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. अपलोड होने के बाद से ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने न सिर्फ इसे जमकर देखा, बल्कि इस पर प्यार भरे कमेंट्स की भी बौछार कर दी. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 77 लाख से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं.
यहां देखिए वीडियो


























