बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी। गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया था, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया था। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया था, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।
हत्याकांड में अगस्त में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम अमोल गायकवाड़ बताया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में पुलिस 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।

























