Crime

बिहार में बेखौफ अपराधियों का फिर तांडव! BJP नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना का कारण पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।”

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रूपक साहनी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts