Crime

बेटे के टीचर मैम का गंदा वीडियो बनाया, पिता ने ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप;शौचालय में लगाया था कैमरा, Bihar Hindi News

बिहार के दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने बेटे को घऱ पर पढ़ाने आने वाली महिला टीचर से कई बार रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी ने महिला टीचर का अश्लील वीडियो भी बनाया था। 

बिहार के दरभंगा जिले से चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने बेटे की टीचर मैम से रेप का आऱोप लगा है। होम ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आने के बाद सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर महिला टीचर ने लहेरियासराय स्थित महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

आवेदन में शिक्षिका ने बताया कि वह चार वर्षों से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर के रहने वाले चांद महतो के बच्चों को उनके घर पर जाकर होम ट्यूशन पढ़ाती थी। महिला का कहना है कि चांद महतो ने अपने घर के शौचालय सहित अन्य जगहों पर सीसी कैमरे लगाकर उनका अश्लील फोटो बना लिया था। उसके बाद से वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।

महिला शिक्षिका का कहना है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का धमकी देने लगा। उसके बाद चांद ने धमकाकर कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। थाने में महिला की इस शिकायत के बाद अपर थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच करने की प्रक्रिया की जा रही है और पूरे घटना की जांच की जा रही है।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

इधर दरभंगा के ही कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और हथियार का भय दिखाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 17 अगस्त को आरोपित युवक छोटू साह, पिता संजय साह, मिल्की निवासी कथित रूप से शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। खोजबीन के दौरान परिजनों को उसके मोहम्मदपुर में होने की जानकारी मिली।

आरोप है कि वहां हथियार का भय दिखाकर उसके साथ जबरन यौन शोषण किया गया। आवेदन में बताया गया है कि नाबालिग के घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन जब आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके परिजनों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने आवेदन दिया है, मामले में जांच सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts