Crime

मेरठ में दो समूहों में झड़प, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच घायल और आठ गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे गांव के बाहर नाले के पास हुई जहां एक समुदाय के कुछ युवक मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने वहां पहुंच कर मछली पकड़ने का विरोध किया। मामूली तकरार ने जल्द ही गाली-गलौज और हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उनके अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts