कब कहां हुई ये वारदात?
सुबह करीब 5:20 बजे कूचामन के स्टेशन रोड स्थित जिम में एक अज्ञात घुसा और उसने 40 साल के रमेश रुलानिया, जो शहर में एक बाइक शोरूम और होटल के मालिक भी थे, उन्हें गोली मार दी। रुलानिया व्यायाम कर रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में देखा गया है कि हमलावर गोलीबारी से कुछ समय पहले जिम परिसर में प्रवेश करता है। ASP नेमी चंद खारिया ने यह जानकारी दी।

























