लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/ritiiiiii_
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो ने आग लगा रखी है. वीडियो में एक लड़की पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस कर रही है कि देखते ही देखते हर कोई उसका फैन बनता जा रहा है. जैसे ही गाने की बीट शुरू होती है, वैसे ही उसका एनर्जी लेवल एकदम हाई हो जाता है. उसके स्टेप्स में इतनी सफाई और जोश है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. ऊपर से उसके एक्सप्रेशन… उफ्फ! गाने के एक-एक बोल के साथ जिस तरह से वो एक्सप्रेस कर रही है, वो वीडियो को और भी ज्यादा खास बना रहा है.
अक्सर हम रील्स स्क्रॉल करते हुए बस ऊपर कर देते हैं, लेकिन ये वाला वीडियो कुछ ऐसा है कि आप एक बार देखोगे तो दोबारा देखने का मन जरूर करेगा. लड़की का कॉन्फिडेंस, उसकी बॉडी लैंग्वेज और डांस के साथ पूरा जस्टिस करना, सब कुछ ऑन पॉइंट है. ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो बस रील के लिए डांस कर रही है, बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे वो इस गाने को जी रही हो.
डांस मूव्स और क्यूटनेस ने जीता दिल
सुनंदा शर्मा का गाना वैसे भी पहले से ही लोगों की जुबान पर है, और अब इस डांस वीडियो के बाद तो गाना और भी ज्यादा ट्रेंड में आ गया है. बैकग्राउंड म्यूजिक, डांस मूव्स और उस लड़की की क्यूटनेस का जो कॉम्बिनेशन बना है, उसने पूरे माहौल को एकदम मजेदार बना दिया है.
अब बात करें कमेंट सेक्शन की, तो वहां भी तारीफों की बाढ़ आई हुई है. कोई उसके डांस स्टेप्स की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके एक्सप्रेशन का दीवाना हो रहा है. कई यूजर्स तो ये भी लिख रहे हैं कि दीदी ने तो स्टेज ही लूट लिया. कुछ लोग कह रहे हैं कि इतनी एनर्जी और इतने परफेक्ट एक्सप्रेशन के साथ डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है.
यह भी पढ़ें: प्यासा कौवा तो पुराना हो गया, अब बिस्किट वाला कौवा वायरल है, अक्ल देखकर हो जाएंगे हैरान, वीडियो देख लोग बोले ये तो हमसे भी ज्यादा स्मार्ट है
इस वीडियो की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें ओवरएक्टिंग या बनावटीपन बिल्कुल भी नहीं है. सब कुछ बहुत ही नेचुरल और दिल से किया हुआ लग रहा है. इसीलिए तो लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर हर जगह यही वीडियो घूम रहा है.
यहां देखिए वीडियो



























