Crime

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों को हिंदुत्व और पैसों का लालच दिया गया था

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते सोमवार को मामले में 6 गिरफ्तारियां हुई थीं, जिन्हें 25 फरवरी तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है, लेकिन अब मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि उत्तर प्रदेश से पकड़े गए आरोपी विष्णु कुशवाह ने ही सारे आरोपियों को रिक्रूट किया था और उन्हें हिंदुत्व, मोटे पैसों और मशहूर होने का लालच दिया था।

हिंदुत्व और पैसों का लालच

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब यह बात सामने आई है कि इस हमले में शामिल मुख्य चार आरोपियों को कुल तीन लाख रुपए का लालच दिया गया था। वहीं, फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी दीपक चंद्रा को खर्च और तैयारी के लिए 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इलाके में अपनी पहचान बनाने, हिंदुत्व के मिशन केतहत डर का माहौल कायम करने और जल्दी अमीर बनने के लालच में इस गैंग से जुड़ने का फैसला किया। यही लालच धीरे-धीरे उन्हें एक बड़े अपराध की ओर ले गया।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts