viral

लाल सूट में इस लड़की का डांस देख थम गई लोगों की नजरें, ठुमके देख फिदा हुए यूजर्स

महिला ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Youtube/@Teamdancedeewane

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखे बिना रह ही नहीं पा रहे. इस वीडियो में एक महिला लाल रंग के सूट में हरियाणवी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस कर रही है कि देखते ही बनता है. अब तक आपने कई डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन इसमें कुछ तो अलग बात है. महिला की एनर्जी, उसके एक्सप्रेशन और हर बीट पर परफेक्ट मूव्स… सब कुछ इतना जबरदस्त है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है.

वीडियो में बैकग्राउंड में एक जोरदार हरियाणवी गाना बज रहा है और इसी धुन पर ये महिला पूरे जोश के साथ नाच रही है. लाल सूट में उनका लुक तो कमाल का लग ही रहा है, ऊपर से उनका कॉन्फिडेंस… मतलब एक अलग ही लेवल. ऐसा लग रहा है जैसे स्टेज उन्हीं के लिए बना हो. उनके चेहरे के हाव-भाव इतने साफ और एक्सप्रेसिव हैं कि गाने का हर लफ्ज समझ आ रहा है, बिना कुछ कहे. कभी आंखों से इशारा, कभी मुस्कुराहट और कभी देसी अंदाज में ठुमका, हर एक चीज एकदम परफेक्ट बैठ रही है.

लोगों ने कहा- डांस क्वीन

जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, वैसे ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कमेंट सेक्शन में तारीफों की बारिश हो रही है. कोई उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि हरियाणवी गानों पर ऐसा डांस तो पहली बार देखा है.” कई लोगों ने तो उन्हें हरियाणा की डांस क्वीन तक कह दिया है.

यह भी पढ़ें: Viral: भूख नहीं थी वजह, फिर क्यों मादा भालू ने मारा दूसरे का बच्चा? लाइव कैमरे में कैद हुई जानवर की हैवानियत

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि क्या एक्सप्रेशन हैं!, तो कोई लिख रहा है कि लाल सूट में गजब ढा रही हो. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और शेयर भी जमकर हो रहा है. इंस्टा रील्स पर ये वीडियो अब ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये वीडियो कहां से आया, तो बता दें ये धमाकेदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर @nrityarj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये सिर्फ एक डांस वीडियो नहीं है, ये उस कॉन्फिडेंस का वीडियो है जो हर महिला में होना चाहिए. बिना किसी बड़े सेटअप, बिना किसी फिल्टर के, सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर कैसे लाखों दिल जीते जाते हैं, ये इस वीडियो से सीखने को मिलता है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts