viral

वाह चचा वाह…क्या गजब डांस किया, लड़कियां भी हो जाएं फेल; देखें VIDEO

चचा का डांस देख लड़कियां भी शरमा जाएंImage Credit source: Instagram/engnr_abdullah

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है और दिल भी खुश हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स अपने जबरदस्त डांस से दिल जीत रहा है. ये वीडियो देखकर यकीनन आप भी चचा की तारीफों के पुल बांध देंगे. इस वीडियो की सबसे अच्छी बात ये है कि चचा पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहे हैं. उनके चेहरे पर न तो झिझक है और न ही कोई शर्म, बस मस्ती और आनंद ही आनंद है. यही वजह है कि ये वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाना बजते ही चचा कैसे कमर हिलाना शुरू कर देते हैं. गाने की बीट्स पर उनका हर मूव गजब का होता है. कभी वो स्टेप्स बदलते हैं, तो कभी हाथों की मूवमेंट से एक्सप्रेशन दिखाते हैं. उनका जोश और एनर्जी देखकर तो युवा भी दंग रह जाएं. चचा का ये डांस ऐसा है कि उनके आगे लड़कियां भी फेल हो जाएं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोग बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, जो लड़कियों जैसी अदाएं दिखाकर लोगों को हैरान कर देते हैं.

लाखों बार देखा गया वीडियो

इस मजेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर engnr_abdullah नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन यानी 20 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 38 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख कोई कह रहा है कि ‘लड़कियां भी फेल हो जाएं इनके सामने’, तो कोई कह रहा है कि ‘चचा ने तो पूरे स्टेज पर आग लगा दी’. वहीं, किसी ने कमेंट में लिखा है कि ‘ये है असली एनर्जी, जो उम्र नहीं देखती’, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘भाभी जी को अब टेंशन हो जाएगी’, जबकि कई लोगों ने तो ये तक कह दिया कि बॉलीवुड को ऐसे टैलेंटेड लोगों को भी मौका देना चाहिए.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts