Crime

शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों का आतंक देखिए! होमगार्ड जवान पर किया हमल, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

तस्करों ने होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से वह मौके पर ही बेहोश हो गए और इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

फोटो: IANS

i

user

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में तस्करों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तड़के गोपालगंज जिले के विसम्भरपुर थाना क्षेत्र में सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमें होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ये है पूरा घटनाक्रम

लगभग सुबह 4:30 बजे यूपी से बड़ी शराब खेप आने की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम बलथरी चेक पोस्ट से छापामारी के लिए निकली।

तस्करों का पीछा करते हुए टीम सिपाया पहुंची, जहां तस्करों ने होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से वह मौके पर ही बेहोश हो गए और इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

परिजनों ने क्या कहा?

पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, परिजन इस घटना को साजिश मान रहे हैं और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

शराबबंदी अधीक्षक अमृतेश कुमार का कहना है, “शराब तस्करों का पीछा करते समय यह घटना हुई।” पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, इलाके में नाकाबंदी की गई है और छापेमारी व CCTV फुटेज की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का विश्वास पुलिस ने जाहिर किया है।

इस इलाके में पहले भी हो चुके हैं हमले

इस क्षेत्र में हाल ही में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, 30 सितंबर को इसी जिले में होमगार्ड जवान बसंत मांझी को तस्करों ने गोली मार दी थी। हाल ही में एक रिटायर्ड आर्मी मेजर को पड़ोसी ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहे हैं।


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts