Crime

सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सभी के सिर में मारी गोली

पुलिस के अनुसार, अशोक राठी को अपने पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे में अमीन की नौकरी मिली थी। वह नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत था। उसके दोनों बेटे दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्र थे। जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts