Crime

हांसी में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, हमलावर ने पीठ में दागी कई गोलियां

खबरों की माने तो जिम के बाहर ट्रेनर कपिल युवाओं को वार्मअप करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश हमलावर जिम के सामने रुके। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने ट्रेनर को निशाना बनाते हुए उनकी पीठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां प्रैक्टिस कर रही शिखा नामक युवती भी गोली की चपेट में आ गई। उसके कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल युवती को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts