कैमरा, टॉर्च और AI वाला टूथब्रश देख चकराया लोगों का माथा!
Image Credit source: Instagram/@theolivetreefamily
आजकल गैजेट्स की दुनिया में ऐसे-ऐसे आविष्कार हो रहे हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. आम तौर पर हम सब नॉर्मल या इलेक्ट्रिक टूथब्रश से दांत साफ करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे हाई-टेक टूथब्रश का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी कीमत जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. करीब 47,000 रुपए की कीमत वाले इस ब्रश की कीमत में आसानी से एक नया iPhone खरीदा जा सकता है.
डायसन के स्मार्ट टूथब्रश में क्या है खास?
इंटरनेट पर छाए इस वीडियो को @heolivetreefamily नाम के कंटेंट क्रिएटर कपल ने शेयर किया है. इस अल्ट्रा-मॉडर्न गैजेट में मामूली ब्रश की तरह सिर्फ वाइब्रेशन नहीं होती, बल्कि इसके अंदर इन-बिल्ट कैमरा, एलईडी टॉर्च, वॉटर जेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी दी गई है. यह ब्रश मुंह के अंदर की लाइव वीडियो फीड दिखाता है ताकि एक-एक कोने की गहराई से सफाई हो सके.
मुंह के अंदर की फिल्म और AI का कमाल
डायसन के फाउंडर जेम्स डायसन का कहना है कि लोग अक्सर दांतों के बीच जमे प्लाक को ठीक से साफ नहीं कर पाते. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए इसमें मशीन लर्निंग और AI फ्लॉसिंग का इस्तेमाल किया गया है. कैमरा और सेंसर मिलकर मुंह के अंदर की फिल्म बनाते हैं और जहां गंदगी दिखती है, वहां आप जेट से पानी का तेज फव्वारा मारकर सफाई कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर आई फनी कमेंट्स की बाढ़
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो डेंटिस्ट्स के लिए भी काफी हैरान करने वाला है. वहीं, कुछ लोगों ने कपल पर स्पॉन्सर्ड वीडियो बनाने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में क्रिएटर्स ने अपना खरीददारी का बिल तक शेयर कर दिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, इतने में तो आईफोन आ जाएगा.
यहां देखिए वायरल वीडियो



















