World News

’11 जेट विमान मार गिराए गए, मैंने कहा लड़ोगे तो’ ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध सीजफायर को लेकर किया नया दावा | Trump made a new claim regarding India-Pakistan war ceasefire, ’11 jet planes were shot down, I said if you fight, I will impose 200 percent tariff’

International

oi-Bhavna Pandey

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ये दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य गतिरोध को रोका। अपने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस मामले में उनका हस्तक्षेप निर्णायक था। जबकि भारत ने पाकिस्‍तान के साथ हुए सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को हमेशा खारिज किया है, लेकिन ट्रंप लगातार इसे लेकर अपने दावे पर अड़े हैं।

’11 महंगे लड़ाकू विमानों को मार गिराया था’

ट्रंप ने भारत-पाकिस्‍तान सैन्‍य संघर्ष को “बेहद खतरनाक” बताया। ट्रप के अनुसार, उस दौरान हवाई युद्ध चल रहा था और कई विमान मार गिराए गए थे। ट्रंप ने दावा किया कि संघर्ष में कुल 11 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था, जो बहुत महंगे जेट थे।

trump

‘मैंने कहा लड़ोगे तो…’

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर व्यापारिक सौदों और टैरिफ के माध्यम से दबाव बनाया। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें फोन किया और कहा, अगर तुम यह मसला नहीं सुलझाओगे और लड़ोगे तो मैं तुम्हारे साथ व्यापारिक सौदे नहीं करूंगा, मैंने चेतावनी दी कि लड़ाई होने पर हर देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों ने अचानक समझौता कर लिया था।

ट्रंप ने पीएम मोदी का जिक्र

अपने संबोधन में ट्रंप ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी स्वयं इस कार्यक्रम को देख रहे थे। ट्रंप ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वह उत्साहित हैं। वह इस समय हमें देख रहे हैं।”

भारत ने पाक को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था करारा जवाब

गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और वायु सेना ने सटीक हवाई हमले और मिसाइल स्ट्राइक के जरिए Jaish‑e‑Mohammed और Lashkar‑e‑Taiba आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया था।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts