viral

Viral: दो बाइकों की भीषण टक्कर, किसकी गलती? सोशल मीडिया पर भिड़े लोग; देखें वीडियो

हादसे से ठीक पहले की तस्वीरImage Credit source: X/@Incognito_qfs

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हाल ही में दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. लोग तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर गलती किसकी थी. वायरल वीडियो में एक मोटो व्लॉगर अपनी हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हुए दिख रहा है, जिसकी अचानक सामने आए एक दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो जाती है.

वायरल हो रहा यह वीडियो मोटो व्लॉगर के फेस कैम से रिकॉर्ड किया गया है, जो बाइक चलाते हुए व्लॉगिंग कर रहा था. वह अपनी बाइक के पार्ट्स की उपलब्धता के बारे में बता रहा था कि तभी एक मोड़ पर कार के पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

वीडियो में आप देखेंगे कि कार ने रास्ता रोक रखा था, जिसकी वजह से शायद व्लॉगर दूसरे बाइक सवार को देख नहीं पाया, और दोनों में भीषण टक्कर हो गई. शुक्र है कि इस सड़क हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.

यह वीडियो एक्स हैंडल @Incognito_qfs से शेयर किया गया है, जिसे अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर ने कैप्शन में दूसरे बाइकर को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही बाइकर का लाइसेंस रद्द करने की अपील की है.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जोरदार बहस छिड़ गई. जहां कुछ लोग दूसरे बाइकर को दोषी मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स व्लॉगर पर भी सवाल उठा रहे हैं.

यहां देखिए बाइक हादसे का वीडियो

एक यूजर ने कमेंट किया, व्लॉगर भी उतना ही दोषी है, क्योंकि वह बाइक चलाते समय व्लॉगिंग कर रहा था, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है. दूसरे ने कहा, सारे बेवकूफ व्लॉगर को तेज गाड़ी चलाने का दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि उसकी स्पीड 27 किलोमीटर प्रति घंटा थी. अगर गलती किसी की है, तो वो दूसरा बाइकर है. एक अन्य यूजर ने कहा, मैं दूसरे बाइकर का सपोर्ट नहीं कर रहा, लेकिन मेरा मानना ​​है कि कैमरामैन का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाना चाहिए. इसी तरह लोग कमेंट सेक्शन में भिड़े हुए हैं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts