viral

बुजर्ग महिला ने ‘यार बावरा’ गाने पर दिए गजब के एक्सप्रेशन्स, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

महिला के एक्सप्रेशन्स ने जीत लिया दिलImage Credit source: Instagram/geetadevera74

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जो न सिर्फ लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं बल्कि उनका दिल भी जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने एक्सप्रेशन्स से सबका दिल जीतती नजर आती है. दरअसल, महिला ने मशहूर गाने ‘यार बावरा’ गाने पर गजब के एक्सप्रेशन्स दिए हैं. उसका अंदाज लोगों को इतना भा गया है कि वीडियो देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई महिला की तारीफ करने लगा.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिर पर साधारण सा दिखने वाला दुपट्टा लिए महिला ‘यार बावरा’ गाने की धुन पर पूरी शिद्दत से लिपसिंक कर रही है और एक्सप्रेशन्स दे रही है. उसकी आंखों की चमक, हल्की मुस्कान और हर बोल पर बदलते उसके हावभाव इस बात का सबूत हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर दिल जवां है तो इंसान किसी भी उम्र में अपना टैलेंट दुनिया को दिखा सकता है. इस उम्र में भी बिना किसी झिझक के महिला ने कैमरे के सामने ऐसा जबरदस्त एक्सप्रेशन दिया है कि लोग उसके दीवाने हो गए हैं. इसीलिए कहा जाता है कि अगर जिंदगी को एंजॉय करना है तो उम्र की परवाह छोड़कर बस अपने दिल की सुननी चाहिए.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर geetadevera74 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे 7 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 28 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दिल खोलकर महिला पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘आंटी ने तो दिल ही जीत लिया. ऐसे असली कलाकार बहुत कम देखने को मिलते हैं’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आजकल के कई प्रोफेशनल एक्टर्स भी ऐसे नेचुरल एक्सप्रेशन्स नहीं दे पाते’. वहीं, कई यूजर्स ने इसे पॉजिटिविटी से भरा वीडियो बताया है, जिसने उनका दिन बना दिया.

देखें वायरल वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts