viral

सांप को कच्चा ही चबा गया ये नन्हा जानवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

सांप को जिंदा ही खा गया जानवरImage Credit source: X/@TheeDarkCircle

सांपों की गिनती धरती के सबसे खतरनाक जीवों में होती है, क्योंकि वो जहरीले होते हैं. न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए भी सांप खतरनाक ही होते हैं. हालांकि कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जो सांपों से बिल्कुल नहीं डरते बल्कि उन्हें तो कच्चा ही चबा जाते हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हैरान कर देता है. इस वीडियो में एक जंगली जानवर सांप को कच्चा चबाता हुआ नजर आता है. इस खौफनाक नजारे को देखकर लोग दंग रह गए हैं. लोग ये जानने को बेचैन हो रहे हैं कि आखिर ये कौन सा जानवर है, जो सांप को ही खा गया.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जानवर शायद अपने किसी शिकार की तलाश में है, तभी सांप उसपर अटैक कर देता है. बस फिर क्या, जानवर पलटवार करता है और पलभर में सांप को ही पकड़ लेता है. हैरानी की बात तो ये है कि उसने जरा भी देर नहीं लगाई और सांप को सीधे कच्चा ही चबाना शुरू कर दिया. चूंकि नन्हे जानवर ने सीधे सांप के मुंह पर अटैक किया था, ऐसे में सांप के पास बचने का कोई चांस ही नहीं था. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि ये जानवर ओलिंगुइटो है, जो कि एक नई प्रजाति है. इसकी खोज साल 2013 में की गई थी. ये जानवर कोलंबिया से लेकर पश्चिमी ईक्वाडोर तक के मेघवन क्षेत्र में पाए जाते हैं.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 17 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 62 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख एक यूजर ने हैरानी भरे अंदाज में लिखा है, ‘जिस सांप से इंसान भी डरता है, उसे इस जानवर ने ऐसे चबाया जैसे स्नैक्स खा रहा हो’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये जानवर वाकई जंगल का असली हीरो है’. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘इस जानवर के लिए तो सांप फास्ट फूड जैसा है’.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts