इंसानियत का अनोखा वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Social Media
कलयुग के इस समय को देखकर लोगों को लगता है कि अब इंसानों के भीतर इंसानियत पूरी तरीके से खत्म हो गई है, लेकिन कुछ चीजें होती है. जिन्हें देखकर लगता है कि लगता है कि नहीं इंसानियत आज भी कई लोगों में जिंदा है. जिस कारण वो दूसरों की मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसमें एक बंदे ने मदद के नाम पर कुछ ऐसा किया. जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
वीडियो में साफ दिखता है कि एक बड़ा ट्रक सड़क पर आगे-आगे जा रहा है. ट्रक पर भारी मात्रा में सरिया लदा हुआ है और लोड कुछ ज़्यादा ही एक तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है. यही वजह है कि देखने वालों को लग रहा है कि ट्रक कभी भी पलट सकता है. इस नजारे को पीछे से चल रही दूसरी गाड़ी में बैठे लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो गया और हर कोई इसे देखने के बाद हैरान नजर आ रहा है.
क्या कहा कार सवार ने?
रिकॉर्डिंग के दौरान गाड़ी में बैठे लोग बातचीत भी कर रहे हैं. उनकी बातें सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी देर से इस ट्रक के पीछे चल रहे हैं और मन ही मन डर भी रहे हैं. उनमें से एक कहता है, ‘भाई, हमें इसके पीछे चलते हुए दो घंटे हो चुके हैं. ऐसा नहीं है कि हम कोई वीडियो बनाने के लिए इसके पीछे लगे हुए हैं, बल्कि हम सोच रहे हैं कि कब ये ट्रक पलटेगा.’ उनकी चिंता सिर्फ इतनी नहीं है कि ट्रक पलटेगा, बल्कि वो यह भी सोच रहे हैं कि अगर सच में हादसा हुआ तो मदद कौन करेगा.
बातचीत में एक और आवाज आती है, “देखो, यहां आसपास कोई आबादी नहीं है, सड़क भी सुनसान है. अगर ये पलट गया तो इसे बाहर निकालने वाला कौन होगा? इसलिए हम पीछे-पीछे चल रहे हैं ताकि अगर कुछ हो जाए तो मदद कर सकें. वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि यात्रियों को जल्दी है, लेकिन फिर भी वे इस ट्रक के पीछे से हटने की बजाय उसके साथ-साथ चल रहे हैं.
क्यों खास है ये वीडियो?
वे कहते हैं कि हम चाहते हैं कि अगर कोई बड़ी गड़बड़ी हो जाए तो तुरंत एंबुलेंस बुलाकर मदद की जा सके. उनका मकसद साफ था-वे हादसा देखने नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानियत निभाने के लिए पीछे चल रहे थे.
यहां देखिए वीडियो
दुनिया मे आज भी अच्छे इंसानों की कमी नही है 😜🤣
अगर आप इनकी जगह होते तो क्या करते ? pic.twitter.com/YU8Z77VwLc— Jason Bourne (@jasonbourne0101) September 17, 2025
यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें सिर्फ खतरा ही नहीं बल्कि मानवीय संवेदना भी दिखाई देती है. आम तौर पर जब लोग सड़क पर किसी ट्रक या गाड़ी को असुरक्षित तरीके से चलते देखते हैं, तो या तो नज़रअंदाज कर देते हैं या दूरी बनाकर निकल जाते हैं. लेकिन इस वीडियो में मौजूद लोग अलग सोच रखते हैं. उन्हें यह अंदेशा था कि दुर्घटना कभी भी हो सकती है और अगर उस वक्त पास में कोई न हो तो अंदर फंसे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है.

























