International
oi-Sumit Jha
Donald
Trump
No
Kings
Protest:
अमेरिकी
राष्ट्रपति
डोनाल्ड
ट्रंप
के
खिलाफ
पूरे
संयुक्त
राज्य
अमेरिका
में
एक
अभूतपूर्व
विरोध
प्रदर्शन
‘नो
किंग्स’
(NO
KINGS)
ने
जोर
पकड़
लिया
है।
ट्रंप
की
कथित
तानाशाही
और
कठोर
नीतियों
के
खिलाफ
लाखों
लोग
सड़कों
पर
उतर
आए
हैं,
जिसकी
गूंज
छोटे
शहरों
से
लेकर
न्यूयॉर्क
जैसे
महानगरों
तक
सुनाई
दे
रही
है।
2,700
से
अधिक
स्थानों
पर
हो
रहे
इन
प्रदर्शनों
में
नागरिक
‘रेसिस्ट
फासीवाद’
और
‘नथिंग
इज
मोर
पैट्रियोटिक
दैन
प्रोटेस्टिंग’
जैसे
नारों
वाले
पोस्टर
लेकर
ट्रंप
प्रशासन
की
नीतियों
का
विरोध
कर
रहे
हैं।
2,700
से
अधिक
स्थानों
पर
हो
रहे
इन
प्रदर्शनों
में
नागरिक
‘रेसिस्ट
फासीवाद’
और
‘नथिंग
इज
मोर
पैट्रियोटिक
दैन
प्रोटेस्टिंग’
जैसे
नारों
वाले
पोस्टर
लेकर
ट्रंप
प्रशासन
की
नीतियों
का
विरोध
कर
रहे
हैं।
यह
व्यापक
जनाक्रोश
तब
उभरा
है
जब
देश
संघीय
सरकार
के
शटडाउन
और
वाशिंगटन
में
फंडिंग
बिल
पर
गतिरोध
का
सामना
कर
रहा
है,
जिससे
अमेरिकी
राजनीति
में
उबाल
आ
गया
है।

क्या
है
‘नो
किंग्स’
प्रोटेस्ट?
इस
देशव्यापी
प्रदर्शन
को
‘नो
किंग्स’
(NO
KINGS)
नाम
दिया
गया
है,
जिसका
शाब्दिक
अर्थ
है
‘अमेरिका
का
कोई
राजा
नहीं
है’।
यह
अवधारणा
1776
में
अमेरिका
की
आजादी
के
बाद
से
चली
आ
रही
है,
जो
यह
दर्शाती
है
कि
अमेरिका
एक
बिना
राजा
वाला
देश
है,
जहां
किसी
निरंकुश
शासक
या
राजा
का
आदेश
नहीं
चलेगा।
200
से
अधिक
संगठनों
ने
मिलकर
‘नो
किंग्स’
नामक
एक
गठबंधन
बनाया
है,
जिसमें
अधिकतर
वामपंथी
विचारधारा
से
जुड़े
संगठन
शामिल
हैं।
जून
में
भी
ऐसे
ही
प्रदर्शन
हुए
थे,
और
अब
यह
आंदोलन
2,700
से
अधिक
शहरों
और
कस्बों
में
फैल
गया
है।
क्यों
हो
रहा
है
विरोध?
‘द
गार्जियन’
की
रिपोर्ट
के
अनुसार,
न्यूयॉर्क
जैसे
बड़े
शहरों
से
लेकर
छोटे
कस्बों
तक,
हर
जगह
ट्रंप
की
नीतियों
के
खिलाफ
लोगों
की
भारी
भीड़
देखने
को
मिल
रही
है।
प्रदर्शनकारी
अपने
हाथों
में
‘रेसिस्ट
फासीवाद’
और
‘नथिंग
इज
मोर
पैट्रियोटिक
दैन
प्रोटेस्टिंग’
जैसे
नारे
लिखे
पोस्टर
लेकर
शांतिपूर्ण
ढंग
से
विरोध
कर
रहे
हैं।
पुलिस
रिपोर्टों
के
अनुसार,
ये
प्रदर्शन
अधिकतर
शांतिपूर्ण
रहे
हैं
और
किसी
बड़ी
घटना
या
गिरफ्तारी
की
खबर
नहीं
मिली
है।
डेमोक्रेटिक
नेताओं
ने
इन
प्रदर्शनों
का
समर्थन
किया
है,
जबकि
कई
रिपब्लिकन
सांसदों
ने
इन्हें
‘अमेरिका
विरोधी’
करार
देकर
आलोचना
की
है।
ये
भी
पढे़ं:
Nobel
Peace
Prize
न
मिलने
पर
पहली
बार
बोले
Trump,
कही
ऐसी
बात
कि
हंसते-हंसते
माथा
पकड़
लेंगे!
ट्रंप
की
किन
नीतियों
का
हो
रहा
है
विरोध?
20
जनवरी
2025
को
सत्ता
संभालने
के
बाद
से,
डोनाल्ड
ट्रंप
ने
कई
ऐसे
फैसले
लिए
हैं,
जिन्होंने
आम
जनता
के
बीच
भारी
असंतोष
पैदा
किया
है।
-
टैरिफ
लगाना:
व्यापार
पर
भारी
टैरिफ
लगाने
से
अर्थव्यवस्था
पर
पड़ने
वाले
प्रभावों
को
लेकर
चिंताएं।
-
अवैध
प्रवासियों
का
निर्वासन:
बड़ी
संख्या
में
अवैध
प्रवासियों
को
देश
से
बाहर
निकालने
की
कठोर
नीतियां।
-
स्वास्थ्य
सेवाओं
में
कटौती:
आम
लोगों
की
पहुंच
से
दूर
होती
स्वास्थ्य
सेवाएं।
-
अरबपतियों
के
हित:
अरबपतियों
और
बड़े
व्यवसायों
के
पक्ष
में
उठाए
गए
कदम,
जबकि
आम
लोगों
की
जरूरतों
को
नजरअंदाज
किया
जा
रहा
है।
-
केंद्रीय
बलों
की
तैनाती:
ट्रंप
द्वारा
कई
शहरों
में
केंद्रीय
बलों
की
तैनाती
ने
स्थानीय
नेताओं
को
भी
नाराज
कर
दिया
है,
जिस
पर
ट्रंप
ने
सख्त
कार्रवाई
की
धमकी
दी
है।
ट्रंप
ने
दिया
‘एआई
वीडियो’
से
जवाब
देशव्यापी
‘नो
किंग्स’
प्रदर्शन
के
बढ़ते
विरोध
के
बावजूद,
राष्ट्रपति
ट्रंप
ने
एक
असामान्य
तरीके
से
जवाब
दिया
है।
उन्होंने
अपने
निजी
और
सरकारी
सोशल
मीडिया
अकाउंट
पर
एक
एआई
(AI)
वीडियो
साझा
किया
है।
इस
वीडियो
में
राष्ट्रपति
ट्रंप
को
ताज
पहने
हुए
एक
“किंग
ट्रंप”
नामक
फाइटर
जेट
उड़ाते
हुए
दिखाया
गया
है।
यह
जेट
प्रदर्शनकारियों
की
भीड़
के
ऊपर
से
उड़ता
है
और
उन
पर
भूरे
रंग
का
तरल
पदार्थ
गिराता
है।
बैकग्राउंड
में
‘टॉप
गन’
फिल्मों
का
प्रसिद्ध
गीत
‘डेंजर
जोन’
बजता
है।
व्हाइट
हाउस
ने
भी
‘X’
(पूर्व
ट्विटर)
पर
एक
स्क्रीनग्रैब
साझा
किया
है,
जिसमें
ट्रंप
को
सम्राट
का
ताज
पहने
दिखाया
गया
है।
यह
वीडियो
ऐसे
समय
में
आया
है
जब
संघीय
सरकार
शटडाउन
की
स्थिति
में
है।
ये
भी
पढ़ें:
‘Giorgia
Meloni
बड़ी
हसीन,
कहीं
खतरे
में
ना
पड़
जाऊं’,
Donald
Trump
ने
इटली
की
PM
पर
क्या-क्या
कहा?

America: पूर्व NSA के पीछे पड़े ट्रंप, ’18 फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में ठूंसने की तैयारी’, वकील के आरोप

Hungary: इंटरनेशनल कोर्ट के वो नियम जिनके तहत पुतिन पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार! जानें कितनी है संभावना

‘जाकर उन्हें मारेंगे’, गाजा में खूनखराबे पर ट्रंप का Hamas को सीधा अल्टीमेटम, दिया हैरान करने वाला बयान

Ukraine-Russia war: ट्रंप की पुतिन से फोन पर हुई बात, हंगरी में मिलेंगे दोनों नेता

पुतिन ने ट्रंप को LIVE धमकी दी! बुडापेस्ट शिखर बैठक पर मंडराया खतरा, ढाई घंटे की बातचीत में क्या हुई बात

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे कल, इतने बजे होगा शुरू, लाइव देखने का ये है तरीका!

Malala Yousafzai Love Story: ‘कभी नहीं सोचा था करूंगी निकाह’- सोच वाली मलाला कैसे बनी दुल्हन? कौन है पति?

Gold Rate: धनतेरस से पहले सस्ता हो गया सोना, चांदी भी सस्ती, जान लीजिए आपके शहर में कितना कम हुआ गोल्ड रेट

Aaj Ka Kumbh Rashifal: बिजनेसवालों को होगा धनलाभ, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल

Pankaj Dheer की मौत के 48 घंटे बाद इस भाजपा नेत्री ने कही ऐसी बात, ‘द्रौपदी’ को लगा सदमा, हुई ऐसी हालत

पाकिस्तानी हमले में मारे गए 3 अफगानी क्रिकेटर कौन? PAK सेना ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम, तोड़ा सीजफायर!

Bihar Richest Candidate: बिहार का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन और कितनी है संपत्ति? तेजस्वी-तेजप्रताप भी रह गए पीछे

























