viral

लड़की को देख बंदर भी करने लगा योगा, क्या आपने देखा ये मजेदार VIDEO?

कभी देखा है ऐसा नकलची बंदर?Image Credit source: X/@naturelife_ok

बंदर कितने शरारती होते हैं, इससे तो आप वाकिफ होंगे ही. अपनी शरारतों से कभी-कभी वो लोगों को परेशान करते हैं तो कभी-कभी अपनी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं. आजकल ऐसे ही एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हंसी और हैरानी दोनों का डबल डोज दे दिया है. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि किसी को देखकर कुत्ते कोई भी चीज जल्दी सीख जाते हैं, पर बंदर भी इस मामले में कम नहीं हैं. वो भी इंसानों को देखकर कई बार उनके जैसी ही हरकतें करने लगते हैं. ये बंदर भी कुछ ऐसा ही है.

दरअसल, वीडियो में एक लड़की घर की छत पर शांति से योगा कर रही थी कि तभी एक बंदर वहां पहुंच गया और उसी के अंदाज में वो भी योगा करने लगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कैसे एकदम सीधी बैठी हुई है और अपना एक पैर ऊपर करके योगा कर रही है. पहले तो बंदर जिज्ञासावश उस लड़की को देखता है और फिर अचानक उसी की नकल करने लगता है. वो भी अपने एक पैर को अपने हाथ से पकड़ लेता है और उसे ऊपर उठा लेता है. बस फिर क्या था, लड़की के पास ही बैठे इंसान ने अपना मोबाइल उठाया और इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बंदर ने की मजेदार शरारत

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @naturelife_ok नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘लगता है बंदर नया योग गुरु बनने वाला है’, तो किसी ने कहा कि ‘अब तो बंदर भी फिटनेस गोल सेट कर रहे हैं और हम बस फोन स्क्रॉल कर रहे हैं’. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘योग सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, हर जीव के जीवन में शांति और संतुलन ला सकता है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अगर इंटरनेशनल योगा डे पर ये बंदर होता को मजा आ जाता’.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts