International
oi-Sumit Jha
Nepal
communal
violence
News:
पड़ोसी
देश
नेपाल
एक
बार
फिर
सांप्रदायिक
हिंसा
और
अशांति
की
आग
में
झुलस
रहा
है।
सोशल
मीडिया
पर
एक
विवादित
वीडियो
वायरल
होने
के
बाद
शुरू
हुआ
यह
तनाव
दक्षिणी
नेपाल
के
पर्सा
और
धनुषा
जिलों
में
हिंसक
झड़पों
में
तब्दील
हो
गया
है।
मस्जिदों
में
तोड़फोड़
और
धार्मिक
ग्रंथों
के
अपमान
की
खबरों
ने
आग
में
घी
डालने
का
काम
किया,
जिसके
बाद
बीरगंज
जैसे
प्रमुख
व्यापारिक
शहरों
में
कर्फ्यू
लगा
दिया
गया
है।
इस
हिंसा
का
सीधा
असर
भारत-नेपाल
सीमा
पर
भी
दिख
रहा
है,
जहां
पर
कई
बॉर्डर
को
सील
कर
दिया
गया
है।
वहीं
सुरक्षा
एजेंसियां
हाई
अलर्ट
पर
हैं।
साथ
ही
दहशत
के
कारण
भारतीय
मजदूर
पलायन
करने
को
मजबूर
हैं।

कैसे
शुरू
हुआ
विवाद?
नेपाल
के
धनुषा
जिले
की
कमला
नगरपालिका
से
शुरू
हुआ
यह
विवाद
देखते
ही
देखते
पूरे
क्षेत्र
में
फैल
गया।
मस्जिद
में
तोड़फोड़
और
पवित्र
ग्रंथ
जलाने
की
सूचना
ने
मुस्लिम
समुदाय
को
सड़कों
पर
उतरने
पर
मजबूर
कर
दिया।
वहीं,
हिंदू
संगठनों
ने
देवी-देवताओं
पर
अभद्र
टिप्पणी
का
आरोप
लगाते
हुए
जवाबी
प्रदर्शन
किया।
दोनों
पक्षों
के
बीच
हुई
पत्थरबाजी
और
आगजनी
ने
प्रशासन
की
नाक
में
दम
कर
दिया
है,
जिसके
बाद
स्थिति
को
संभालने
के
लिए
भारी
पुलिस
बल
तैनात
किया
गया
है।
Haider Ansari & Amanat Ansari (both 19) arrested for inciting communal tension in #Nepal via TikTok videos insulting Hindu deities
Provocation in Dhanusha led to clashes & stone-pelting in Birgunj Authorities imposed curfew & suspended mobile internet to restore order#RiotCult pic.twitter.com/Ja9PpM5fhN
— Debashish Sarkar 🇮🇳 (@DebashishHiTs) January 6, 2026 “>
ये
भी
पढे़ं:
Nepal:
चीन
के
बाद
अब
नेपाल
ने
भी
भारत
की
जमीन
पर
ठोका
दावा!
अपना
बताकर
नोट
में
छापा
ये
हिस्सा
India-Nepal
border
sealed:
भारत-नेपाल
सीमा
सील
और
SSB
का
अलर्ट
तनावपूर्ण
स्थिति
को
देखते
हुए
प्रशासन
ने
भारत-नेपाल
सीमा
को
पूरी
तरह
सील
कर
दिया
है।
मैत्री
पुल
सहित
सभी
प्रमुख
बॉर्डर
पॉइंट्स
पर
आवाजाही
रोक
दी
गई
है।
सीमा
सुरक्षा
बल
(SSB)
ने
अतिरिक्त
टुकड़ियां
तैनात
की
हैं
और
सहदेवा,
महदेवा
जैसे
इलाकों
में
गश्त
बढ़ा
दी
गई
है।
बॉर्डर
पर
डॉग
स्क्वायड
के
जरिए
संदिग्ध
गतिविधियों
की
जांच
की
जा
रही
है,
ताकि
नेपाल
की
अशांति
का
असर
भारतीय
सीमावर्ती
क्षेत्रों
में
न
फैले।
Birgunj
curfew
news:
बीरगंज
में
कर्फ्यू
लगाया
गया
नेपाल
के
व्यापारिक
केंद्र
बीरगंज
में
हालात
इतने
बेकाबू
हो
गए
कि
प्रशासन
को
अनिश्चितकालीन
कर्फ्यू
लगाना
पड़ा।
भीड़
को
तितर-बितर
करने
के
लिए
पुलिस
ने
आंसू
गैस
के
गोले
छोड़े
और
लाठीचार्ज
किया।
इस
झड़प
में
कई
पुलिसकर्मियों
के
घायल
होने
की
खबर
है।
शहर
की
सभी
दुकानें,
बाजार
और
शैक्षणिक
संस्थान
बंद
हैं।
प्रशासन
ने
स्पष्ट
किया
है
कि
कर्फ्यू
का
उल्लंघन
करने
वालों
के
खिलाफ
सख्त
कानूनी
कार्रवाई
की
जाएगी,
ताकि
शांति
बहाल
हो
सके।
ये
भी
पढे़ं:
Balen
Shah
Nepal
PM:
बालेन
शाह
बनेंगे
नेपाल
के
प्रधानमंत्री!
चुनाव
से
पहले
रबी
लामिछाने
की
पार्टी
का
बड़ा
ऐलान
भारतीय
मजदूरों
का
पलायन
शुरू
नेपाल
में
जारी
इस
हिंसा
ने
वहां
काम
कर
रहे
हजारों
भारतीय
कामगारों
की
चिंता
बढ़ा
दी
है।
सुरक्षा
के
अभाव
और
काम-धंधा
बंद
होने
के
कारण
भारतीय
मजदूर
वापस
अपने
घरों
की
ओर
लौटने
लगे
हैं।
लौट
रहे
नागरिकों
का
कहना
है
कि
बीरगंज
और
आसपास
के
इलाकों
में
दहशत
का
ऐसा
माहौल
है
कि
वहां
रुकना
अब
खतरे
से
खाली
नहीं
है।
ये
कामगार
स्थिति
सामान्य
होने
की
प्रतीक्षा
में
अपना
रोजगार
छोड़
भारत
आ
रहे
हैं।
ये
भी
पढे़ं:
Nepal:
नई
PM
सुशीला
कार्की
ने
चीन-अमेरिका
समेत
11
देशों
को
दिया
झटका,
भारत
के
लिए
क्या
किया?
प्रशासन
ने
की
शांति
अपील
नेपाल
सरकार
और
स्थानीय
प्रशासन
ने
दोनों
समुदायों
से
शांति
बनाए
रखने
और
अफवाहों
पर
ध्यान
न
देने
की
अपील
की
है।
अधिकारियों
का
कहना
है
कि
सोशल
मीडिया
पर
नफरत
फैलाने
वाले
वीडियो
और
धार्मिक
स्थलों
को
नुकसान
पहुंचाने
वाले
दोषियों
की
पहचान
की
जा
रही
है।
इलाके
में
सुरक्षा
व्यवस्था
को
और
कड़ा
कर
दिया
गया
है
ताकि
स्थिति
पूरी
तरह
नियंत्रण
में
रहे।
सरकार
ने
आश्वासन
दिया
है
कि
दोषियों
को
बख्शा
नहीं
जाएगा
और
जल्द
ही
माहौल
सामान्य
किया
जाएगा।

UP School Holiday: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, कड़ाके की ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां

Tina Rijhwani religion: सलमान खान की होने वाली बहू टीना की जाति-धर्म क्या है, क्या करती हैं?

‘ये माननीय अध्यक्ष हैं’, नितिन नबीन को नेताओं ने ऐसा क्या कहा कि हाईकमान हुई गुस्सा, BJP में नया प्रोटोकॉल

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? परिवार में कौन-कौन? क्या है जाति? ‘दीदी’ की जिंदगी के राज

Umar Khalid: कौन हैं उमर खालिद की गर्लफ्रेंड बनोज्योत्स्ना लाहिरी? किस हाल में हैं माता-पिता, कैसा है परिवार

Winter Vacation: बढ़ती ठंड के बीच सर्दी की छुट्टियों पर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

Bihar School Closed: ठंड ने बढ़ाई टेंशन, बिहार में 8 जनवरी तक स्कूल बंद, 9वीं–12वीं का बदला टाइमटेबल, हर अपडेट

MP News: इंदौर में कड़ाके की ठंड से राहत, कलेक्टर का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 3 दिन बंद

Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ की स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों को लेकर नया अपडेट, टाइमिंग में भी बदलाव

Bangladesh T20 वर्ल्ड कप मामले पर एक्शन मोड में जय शाह, तुरंत उठा लिया बड़ा कदम, क्या फैसला लिया?

धर्मेंद्र की मौत के 1 महीने बाद सौतेले बेटे सनी देओल के लिए ये क्या बोल गईं हेमा मालिनी? सामने रखा बड़ा सच

Navneet Rana की जाति क्या है, कितने बच्चों की मां हैं? ओवैसी को पाक जाकर 20 बच्चे पैदा करने की दी सलाह

























