International
oi-Bhavna Pandey
ब्रिटेन
की
राजनीति
में
एक
बार
फिर
बयानबाज़ी
ने
तूफान
खड़ा
कर
दिया
है।
प्रधानमंत्री
किएर
स्टार्मर
संसद
में
अपनी
नीतियों
से
ज़्यादा
एक
विवादित
टिप्पणी
को
लेकर
सुर्खियों
में
आ
गए
हैं।
हाउस
ऑफ
कॉमन्स
के
सवाल-जवाब
सत्र
के
दौरान
‘कामसूत्र’
का
संदर्भ
देते
हुए
की
गई
उनकी
टिप्पणी
को
लेकर
विपक्ष
ही
नहीं,
बल्कि
कई
सांसदों
और
सोशल
मीडिया
यूज़र्स
ने
भी
नाराज़गी
जताई
है।
आलोचकों
का
कहना
है
कि
यह
टिप्पणी
न
सिर्फ़
असंगत
थी,
बल्कि
संसद
की
गरिमा
के
भी
ख़िलाफ़
है।
यह
विवाद
ऐसे
समय
पर
सामने
आया
है
जब
लेबर
सरकार
पहले
से
ही
दबाव
में
है।
बार-बार
नीतिगत
बदलावों
और
डावाँडोल
आर्थिक
हालात
ने
सरकार
की
स्थिरता
पर
सवाल
खड़े
कर
दिए
हैं।
इसी
पृष्ठभूमि
में
विपक्षी
कंज़र्वेटिव
महिला
नेता
केमी
बेडनॉक
ने
सरकार
की
दिशा
और
निरंतर
बदलते
फैसलों
पर
तीखा
हमला
बोला
था।
केमी
बेडनॉक
ने
सरकार
की
नीतियों
में
लगातार
हो
रहे
परिवर्तनों
पर
प्रश्नचिह्न
लगाए
थे।

PM
स्टार्मर
ने
किया
‘कामसूत्र’
का
जिक्र
इसी
के
जवाब
में
किएर
स्टार्मर
ने
कहा,
‘विपक्ष
ने
14
साल
में
कामसूत्र
से
ज्यादा
पोजिशन
बदली
हैं।
इसमें
कोई
हैरानी
नहीं
कि
वे
थक
चुके
हैं,
उन्होंने
देश
की
हालत
बिगाड़
दी
है।’
पीएम
के
बयान
पर
संसद
में
छा
गया
सन्नाटा
इस
बयान
के
बाद
सदन
में
कुछ
समय
के
लिए
असहज
सन्नाटा
छा
गया।
कई
सांसदों
और
सदन
में
मौजूद
अन्य
लोगों
ने
स्टार्मर
की
इस
टिप्पणी
को
‘असहज’
और
‘गलत
समय
पर
किया
गया
मजाक’
बताया।
विपक्ष
ने
तुरंत
इसे
आड़े
हाथों
लिया
और
आरोप
लगाया
कि
प्रधानमंत्री
ने
गंभीर
मुद्दों
पर
ठोस
जवाब
देने
के
बजाय
हल्के-फुल्के
मजाक
का
सहारा
लिया।
“They had more positions in 14 years than the Kama Sutra. No wonder theyre knackered, they left the country screwed!”
Sir Keir Starmer and opposition leader Kemi Badenoch clash over the latest Labour U-turn on mandatory digital IDs.https://t.co/tzckGWJRPH
📺 Sky 501 pic.twitter.com/V1pRPp2Evs
— Sky News (@SkyNews) January 14, 2026 “>
ब्रिटिश
पीएम
स्टार्मर
के
बयान
पर
छिड़ा
विवाद
सोशल
मीडिया
पर
स्टार्मर
के
इस
बयान
के
वीडियो
तेजी
से
फैल
गए।
कई
लोगों
ने
यह
सवाल
उठाया
कि
इतनी
महत्वपूर्ण
संसदीय
बहस
के
दौरान
प्रधानमंत्री
ने
इस
प्रकार
की
भाषा
का
प्रयोग
क्यों
किया,
जो
संसदीय
गरिमा
के
अनुकूल
नहीं
थी।
पीएम
की
राजनीतिक
सूझबूझ
पर
उठ
रहे
सवाल
राजनीतिक
विश्लेषकों
का
मानना
है
कि
यह
केवल
एक
‘खराब
मजाक’
नहीं
था,
बल्कि
यह
दर्शाता
है
कि
प्रधानमंत्री
मौजूदा
हालात
की
गंभीरता
को
समझने
में
चूक
रहे
हैं।
उनके
अनुसार,
यह
स्थिति
उनकी
राजनीतिक
सूझबूझ
पर
प्रश्नचिह्न
लगाती
है।
बढ़ा
ली
खुद
की
मुश्किल
स्टार्मर
सरकार
यह
विवाद
ऐसे
समय
में
झेल
रही
है
जब
लेबर
पार्टी
अपनी
नीतियों
को
लेकर
पहले
से
ही
जांच
के
दायरे
में
है।
विशेषकर,
अनिवार्य
डिजिटल
पहचान
जैसे
विवादास्पद
मुद्दों
पर
सरकार
के
‘यू-टर्न’
(अपनी
बात
से
पलटने)
को
लेकर
लगातार
सवाल
उठ
रहे
हैं।
आलोचकों
का
कहना
है
कि
किएर
स्टार्मर
न
तो
सदन
के
माहौल
को
ठीक
से
समझ
पा
रहे
हैं
और
न
ही
आम
जनता
की
प्राथमिकताओं
को।
उनकी
नेतृत्व
क्षमता
और
नीतियों
को
लेकर
भी
संदेह
लगातार
गहराता
जा
रहा
है।नीतियों
के
मोर्चे
पर
भी
सरकार
को
गंभीर
चुनौतियों
का
सामना
करना
पड़
रहा
है।
सत्ता
में
आने
से
पहले,
स्टार्मर
सरकार
ने
हर
साल
तीन
लाख
नए
घर
बनाने
का
वादा
किया
था।
हालांकि,
विशेषज्ञ
बताते
हैं
कि
पिछले
बीस
सालों
में
किसी
भी
ब्रिटिश
सरकार
ने
यह
लक्ष्य
हासिल
नहीं
किया
है।
बढ़ती
लागत,
मजदूरों
की
कमी
और
वित्तीय
बाधाओं
के
कारण
निर्माण
क्षेत्र
दबाव
में
है।
आंकड़ों
के
अनुसार,
ब्रिटेन
में
चाहे
सत्ता
में
कोई
भी
पार्टी
रही
हो,
प्रति
वर्ष
औसतन
डेढ़
लाख
से
भी
कम
घर
ही
बन
पाए
हैं,
जो
स्टार्मर
सरकार
के
वादे
से
काफी
कम
है।

बिना शादी के मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, शादीशुदा CM के प्यार में हो गई थीं पागल, 31 में किया था ऐसा ‘कांड’

World Navy Ranking 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट आई सामने, भारत की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

Lucknow Aiman Khan Case: ‘पीठ पर बेल्ट के दाग-जांघ पर पति Aamir के जुल्म की गवाही’, 9 माह का निकाह और मौत

UPSC में 8वीं रैंक वाले DM साहब से अब होगी पूछताछ! IAS पत्नी ने भी छोड़ा साथ, लगे चौंकाने वाले आरोप

Dharmendra की मौत के 50 दिन बाद हेमा मालिनी का शॉकिंग बयान, बोलीं- ‘मेरे जख्म भर जाएंगे’, सांसद को क्या हुआ?

Gold Rate Today: मकर संक्रांति पर सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, कितना हुआ 18K, 22K और 24K का ताजा भाव?

12 Minute 46 Second MMS Leak Viral Video का क्या है सच? लड़की की हकीकत क्या? कौन है लड़कें?

‘श्रीकृष्ण को पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए’, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ये क्या बोल गईं? लड़ाई में सनसनीखेज खुलासा

Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू में 6 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया की List

‘कमरे में बंद करके उसने मेरे साथ’, इस शख्स ने प्रीति जिंटा का किया था ऐसा हाल, दर्द से कांप रही थीं एक्ट्रेस

PM Modi Bhavishyavani: 2026 में मोदी छोड़ेंगे पीएम पद? कौन होगा उत्तराधिकारी? चौंका रही है ये नई भविष्यवाणी

Kapsad Case: 3 साल में उतरा Paras-Ruby के इश्क का भूत? अब चीख रहे- ‘मैं बेकसूर’, तमंचा सटा कर क्या-क्या हुआ?

























