International
oi-Sumit Jha
Yemen
Political
Crisis
2026:
यमन
में
राजनीतिक
संकट
एक
ऐसे
मोड़
पर
पहुंच
गया
है,
जहां
अपनों
की
जंग
बाहरी
दुश्मनों
से
भी
घातक
साबित
हो
रही
है।
15
जनवरी
2026
को
प्रधानमंत्री
सलेम
बिन
ब्राइक
का
इस्तीफा
और
शाय्या
मोहसिन
जिंदानी
की
नियुक्ति
केवल
एक
प्रशासनिक
फेरबदल
नहीं,
बल्कि
सत्ता
पर
नियंत्रण
की
एक
बड़ी
कोशिश
है।
एक
तरफ
यमन
सालों
से
हूती
विद्रोहियों
के
खिलाफ
गृहयुद्ध
लड़
रहा
है,
वहीं
दूसरी
ओर
उसे
समर्थन
देने
वाले
दो
सबसे
बड़े
देश
सऊदी
अरब
और
यूएई
अब
वर्चस्व
की
लड़ाई
में
एक-दूसरे
के
सामने
खड़े
हैं।
अदन
से
मुकल्ला
तक
बढ़ता
सैन्य
तनाव
यमन
के
भविष्य
को
और
गहराते
संकट
में
डाल
रहा
है।

Yemen
Civil
War
Update
in
Hindi:
सरकार
में
अचानक
बदलाव
क्यों?
पुराने
प्रधानमंत्री
के
जाने
के
बाद
नए
प्रधानमंत्री
की
नियुक्ति
इसलिए
की
गई
ताकि
देश
का
कामकाज
ठप
न
हो।
दरअसल,
पर्दे
के
पीछे
असली
खेल
‘पावर’
का
है।
सरकार
की
काउंसिल
में
से
उन
लोगों
को
हटा
दिया
गया
जो
यूएई
के
करीब
थे
और
उनकी
जगह
उन
लोगों
को
लाया
गया
जो
सऊदी
अरब
के
वफादार
हैं।
सीधा
मतलब
है
कि
सऊदी
अरब
अब
यमन
की
सरकार
पर
अपना
पूरा
कंट्रोल
चाहता
है।
ये
भी
पढे़ं:
Israel
Airstrikes
on
Yemen:
गाजा
युद्ध
के
बीच
यमन-इजराइल
तनाव,
सना
में
इजराइली
एयरस्ट्राइक,
6
की
मौत,
86
घायल
यमन
दो
हिस्सों
में
क्यों
बंटा
है?
यह
झगड़ा
साल
2014
से
चल
रहा
है।
तब
ईरान
की
मदद
से
हूती
विद्रोहियों
ने
राजधानी
सना
पर
कब्जा
कर
लिया
था।
आज
स्थिति
यह
है
कि
यमन
का
उत्तरी
हिस्सा
हूतियों
के
पास
है
और
दक्षिणी
हिस्सा
वहां
की
सरकारी
काउंसिल
(जिसे
सऊदी
अरब
का
साथ
मिला
है)
के
पास
है।
इस
लड़ाई
की
वजह
से
यमन
के
लोग
गरीबी
और
भुखमरी
से
बहुत
परेशान
हैं।
Saudi
Arabia
vs
UAE
in
Yemen:
दो
दोस्तों
(सऊदी
और
यूएई)
के
बीच
झगड़ा
हैरानी
की
बात
यह
है
कि
जो
सऊदी
अरब
और
यूएई
मिलकर
हूतियों
से
लड़
रहे
थे,
अब
वही
एक-दूसरे
के
आमने-सामने
हैं।
यूएई
एक
गुट
(STC)
की
मदद
कर
रहा
है
जो
दक्षिण
यमन
पर
अपना
कब्जा
चाहता
है।
सऊदी
अरब
को
यह
बात
पसंद
नहीं
आ
रही
क्योंकि
उसे
डर
है
कि
अगर
यूएई
का
प्रभाव
बढ़ा,
तो
उसकी
अपनी
सीमाओं
पर
खतरा
पैदा
हो
जाएगा।
ये
भी
पढे़ं:
Israel
Yemen
Attack:
यमन
को
भूख
से
तड़पाकर
मारना
चाहता
है
इजराइल?
बंदरगाह
पर
हमले
का
मकसद
जानिए
मुकल्ला
बंदरगाह
पर
हमला
और
तनाव
हालात
तब
और
बिगड़
गए
जब
30
दिसंबर
को
सऊदी
अरब
के
विमानों
ने
मुकल्ला
बंदरगाह
पर
बम
गिराए।
सऊदी
का
कहना
था
कि
वहां
यूएई
की
तरफ
से
भेजे
गए
हथियार
रखे
थे।
इसके
बाद
सऊदी
ने
यूएई
को
चेतावनी
तक
दे
दी
कि
अपनी
सेना
हटा
लो।
यूएई
ने
हथियारों
की
बात
से
इनकार
किया
है,
लेकिन
इस
घटना
ने
साफ
कर
दिया
है
कि
यमन
अब
बाहरी
देशों
की
आपसी
खींचतान
का
अड्डा
बन
गया
है।

‘श्रीकृष्ण को पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए’, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ये क्या बोल गईं? लड़ाई में सनसनीखेज खुलासा

Seema Anand: ‘अश्लील या कामुक देवी’, कौन हैं सीमा आनंद? क्यों मचा है इनके नाम पर बवाल?

डैरिल मिचेल के सामने घायल हुए भारतीय गेंदबाज, फील्डर इधर-उधर दौड़ते रहे, टी20 स्टाइल में शतक ठोक भारत को रौंदा

Love Story: हद से ज्यादा हसीन है Karan Aujla की बीवी, 10 साल तक चला अफेयर, क्यों लगा बेवफाई का आरोप?

‘खत्म, टाटा, बाय-बाय’ मीम पर छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, मिला चौंकाने वाला जवाब

PM Kisan 22nd Installment: पति-पत्नी दोनों के खाते में आएंगे 2000 रुपये? किस्त आने से पहले आया बड़ा फैसला

‘Mulayam के सैफई महोत्सव ने बर्बाद की जिंदगी, Akhilesh Yadav ने डकारे मेरे 15 लाख’, 22 साल से तड़प रहा सपाई

Harsha Richhariya का धर्म की राह को लेकर बड़ा फैसला, मां सीता पर कही ऐसी बात, बोलीं- मेरा चरित्र हनन हुआ

Army Day Parade: कल कितने बजे शुरू होगी जयपुर में आर्मी डे परेड? यहां देखें पूरा रूट मैप और टाइमिंग

Pakistan में पुलिस वैन के उड़े परखच्चे! पहले धमाका, फिर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, आतंकियों ने खुलेआम मचाई तबाही

Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

उदयपुर में श्रद्धा कपूर करेंगी शादी, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी साथ फेरे, भाई सिद्धांत का रिएक्शन आया

























