Crime

पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए।

क्षेत्र के दरोगा राजेंद्र उरांव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इस बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया गया।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts