viral

OMG! क्या हाथी ने बचाई बाघ की जान? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हकीकत जानिए

क्या है इस वीडियो की सच्चाई Image Credit source: Instagram/vinayshaarma

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और भावुक भी. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि इंसानों से ज्यादा संवेदनशील तो जानवर होते हैं. वीडियो में एक हाथी बाढ़ के तेज बहाव में फंसे बाघ की मदद करता हुआ दिखाई देता है. यह नजारा देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसे इंसानियत और दया की मिसाल बता रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे AI बता रहे हैं.

अक्सर कहा जाता है कि आज के समय में लोग एक-दूसरे की मदद करने से भी कतराने लगे हैं. कई बार मुसीबत में फंसे इंसान को भी लोग नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे माहौल में जब किसी जानवर का दूसरे जानवर की मदद करने वाला वीडियो सामने आता है तो वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. यही वजह है कि यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या दिखा इस वीडियो में?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बाढ़ का पानी काफी तेज रफ्तार से बह रहा है. इसी बीच एक बाघ पानी में फंसा नजर आता है और बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है. तभी पास में खड़ा एक हाथी अपनी जगह मजबूती से बनाए रखता है. कुछ ही पल बाद बाघ जोरदार छलांग लगाकर हाथी की पीठ पर चढ़ जाता है. इसके बाद हाथी उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है. यह सीन लोगों को काफी भावुक कर रहा है और कई यूजर्स इसे प्रकृति का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप की है. पोस्ट में कहा गया है कि नवंबर के आखिर में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के दौरान यह घटना हुई थी. दावा यह भी किया जा रहा है कि तेज बहाव में फंसे बाघ को हाथी ने अपनी सूझबूझ से बचाया और उसे पानी से बाहर निकाला.

हालांकि, इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की बातें भी सामने आ रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया है. कुछ फैक्ट चेक रिपोर्ट्स में भी इसे AI जनरेटेड बताए जाने का दावा किया गया है. ऐसे में इस वीडियो की वास्तविकता पर सवाल उठ रहे हैं और इसकी प्रमाणिकता को लेकर स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: काले रंग के इन अनोखे अंडों की दीवानी हुई दुनिया, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र

वीडियो देखकर कई लोग यह कह रहे हैं कि मुसीबत के समय किसी की मदद करना सबसे बड़ा इंसानी गुण है. चाहे यह दृश्य असली हो या AI से बनाया गया हो, इसने लोगों को संवेदनशीलता, सहयोग और एक-दूसरे का साथ देने की अहमियत जरूर याद दिलाई है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts