यह घटना सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन कुर्सियोंग व्यू प्वाइंट के पास की हैImage Credit source: Instagram/@aarrshad1
Biker Narrow Escape Viral Video: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बारिश के बीच बाइक चलाना हर राइडर का सपना होता है. लेकिन जरा सी लापरवाही और तेज रफ्तार इस हसीन सपने को पल भर में बुरे सपने में बदल सकती है. कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर देखने को मिला पश्चिम बंगाल की वादियों में, जहां एक बाइकर सीधे खाई में गिरते-गिरते बचा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, और इसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.
कुर्सियोंग व्यू प्वाइंट के पास हुआ खौफनाक हादसा
यह घटना सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन कुर्सियोंग व्यू प्वाइंट (Kurseong View Point) के पास की है. नीले रंग का रेनकोट पहने एक युवक बारिश से भीगी और फिसलन भरी सड़क पर काफी तेज गति से बाइक दौड़ा रहा था. पहाड़ के तीखे मोड़ पर जैसे ही उसने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, बाइक पर से उसका कंट्रोल पूरी तरह से छूट गया.
टक्कर से हवा में उड़े जूते, बची तो सिर्फ जान
बैलेंस खोते ही बाइक सड़क किनारे चट्टान से जा टकराई. दूसरी तरफ सैकड़ों फीट गहरी खाई थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि राइडर के जूते तक हवा में उड़कर दूर जा गिरे. किस्मत अच्छी थी कि वह सड़क पर ही गिर पड़ा और खाई में जाने से बच गया, हालांकि उसकी बाइक असंतुलित होकर ढलान से नीचे जा गिरी. यह भी पढ़ें: जान प्यारी नहीं है क्या? किंग कोबरा के सामने खड़े होकर की ऐसी हरकत, देख कांप उठे लोग!
वीडियो देख नेटिजन्स बोले-‘यमराज का मिस्ड कॉल था’
इस भयानक क्लिप को जयगांव के डिजिटल क्रिएटर बप्पी बर्मन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, यमराज का मिस्ड कॉल था, रिसीव नहीं हुआ. दूसरे ने लिखा, बंदे को अपनी जान से ज्यादा बाइक की फिक्र थी, उठते ही पहले बाइक देखने भाग रहा है. कई लोगों ने लापरवाही की क्लास लगाते हुए लिखा कि मोड़ पर ध्यान भटकाना और तेज गाड़ी चलाना सीधे दुर्घटना को दावत देना है. यह भी पढ़ें:Viral Video: एक बाइक पर सवार हुए 9 लोग, वायरल वीडियो देख लोगों ने पीट लिया सिर!
यहां देखिए हादसे का खौफनाक वायरल वीडियो



























