viral

समुद्र में बह गया 10 साल का मासूम! 16 साल के फरिश्ते ने जान पर खेलकर ऐसे बचाया, देखें वायरल वीडियो

बिना एक पल गंवाए समुद्र में कूदा 16 साल का लाइफगार्डImage Credit source: X/@EricTrump

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 16 साल के लाइफगार्ड ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती लहरों के बीच कूदकर 10 साल के बच्चे की जान बचा ली. इस साहसिक काम के लिए हर कोई इस कम उम्र के लाइफगार्ड की जमकर तारीफ कर रहा है.

सांता क्रूज बीच पर अचानक उठा तेज लहरों का बवंडर

यह पूरी घटना कैलिफोर्निया के सांता क्रूज स्थित सीब्राइट बीच की है. शनिवार को अचानक समुद्र में ऊंची और खतरनाक लहरें उठने लगीं. इसी दौरान करीब 10 साल का एक बच्चा इन उफनती लहरों की चपेट में आ गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा खुद को बचाने की लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव उसे किनारे से दूर खींचता जा रहा था. किनारे पर खड़े लोगों की सांसें यह सब देखकर अटक गई थीं.

बिना एक पल गंवाए समुद्र में कूदा 16 साल का लाइफगार्ड

हालात को भांपते हुए वहां मौजूद 16 साल के एक लाइफगार्ड ने बिना एक सेकंड गंवाए समंदर में छलांग लगा दी. खतरनाक लहरों से मुकाबला करते हुए वह तैरकर बच्चे के पास पहुंचा. वीडियो में साफ दिखता है कि कई बार वह बड़ी लहरों की चपेट में आकर लड़खड़ाया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. उसने आखिरकार बच्चे को संभाल लिया और सुरक्षित रूप से किनारे की तरफ लाने में कामयाब रहा.

दूसरों को भी दी समझदारी भरी सलाह

इस रेस्क्यू के दौरान लाइफगार्ड की समझदारी ने सभी का दिल जीत लिया. जब कुछ आम लोग बिना ट्रेनिंग के बच्चे को बचाने के लिए पानी में उतरने लगे, तो इस युवा लाइफगार्ड ने उन्हें रोक दिया. उसने समझाया कि अगर वे ट्रेंड नहीं हैं, तो वे खुद भी अपनी जान खतरे में डाल बैठेंगे. बाद में अन्य लाइफगार्ड्स और लोगों की मदद से बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरे वाकये का वीडियो स्कॉट वेंडर डसेन ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया था, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.

सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर तारीफ

इस दिल दहला देने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस लाइफगार्ड को ‘असली हीरो’ बता रहे हैं. अमेरिका के एरिक ट्रंप समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे साहस के लिए इस युवा को देश का बड़ा सम्मान मिलना चाहिए.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts