(सांकेतिक तस्वीर), कार्लोस एडोनिस रामोस-एराजो (इनसेट में)Image Credit source: Getty Images
कभी-कभी जल्दबाजी में लिया गया फैसला जिंदगीभर का किस्सा बन जाता है. आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजीबोगरीब और वायरल मामला चर्चा में है, जो सुनने में जितना अजीब है, उतना ही दिलचस्प भी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
फ्लोरिडा में हुई यह घटना साल 2016 की है, लेकिन अब दोबारा इंटरनेट पर वायरल हो रही है. 24 साल के कार्लोस एडोनिस रामोस-एराजो (Carlos Adonis Ramos-Erazo) नाम के एक शख्स को पुलिस ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में रोक लिया. कार्लोस ने पुलिस अफसर को समझाने की कोशिश की कि वह घर की तरफ इतनी तेजी से इसलिए भाग रहा था क्योंकि उसे बहुत तेज बाथरूम जाना था. लेकिन बात तब बिगड़ गई जब उसने कार से निकलने से मना कर दिया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा.
पुलिस ने पकड़ा और फिर हुआ ‘कांड’
भागने की कोशिश कर रहे कार्लोस को काबू में करने के लिए पुलिस को बिजली का झटका देने वाला गन यानी टेजर का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पेट्रोलिंग कार की पिछली सीट पर बैठाकर ले जाने लगी.
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कार्लोस खुद को रोक नहीं पाया और पुलिस की गाड़ी के अंदर ही उसने पेशाब और शौच कर दिया. पुलिस ने उस पर तेज रफ्तार के अलावा भागने और गिरफ्तारी का विरोध करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए. यह भी पढ़ें:2045 से लौटा टाइम ट्रैवलर! दावे ऐसे कि सुनकर उड़ जाएंगे होश!
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
यह पुराना किस्सा जब इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ, तो लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर मजेदार कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने कमेंट किया, अगर इतनी ही अर्जेंसी होती, तो वह भागने की कोशिश करते वक्त ही अपनी कार में सब कर लेता, पुलिस की गाड़ी में बैठने का इंतजार नहीं करता. दूसरे ने कहा, भाई ने अपनी बात का प्रूफ भी हाथों-हाथ दे दिया. यह भी पढ़ें: Viral: पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नन्हा बाहुबली, 1.3 करोड़ लोगों ने देखा ये क्यूट वीडियो
फ्लोरिडा के शख्स की गजब की इमरजेंसी



























