viral

‘छम्मक छल्लो’ गाने पर साड़ी में विदेशी हसीना ने ढाया ऐसा कहर, डांस देख आप भी कहेंगे- ‘ऊ ला ला’

श्रीलंका के पेट्टाह मार्केट में गूंजा ‘छम्मक छल्लो’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी हसीना के बॉलीवुड डांस का खुमार छाया हुआ है. चमकीली नीली साड़ी पहने इस गोरी मेम ने शाहरुख खान और करीना कपूर के सुपरहिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि देखने वाले अपनी उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं. उनके किलर मूव्स और बेफिक्र अंदाज को देखकर लोग कह रहे हैं- ‘ऊ ला ला! यह तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी फेल कर रही है.’

श्रीलंका के लोकल मार्केट में लगाया देसी तड़का

इस वीडियो की सबसे मजेदार बात इसकी लोकेशन है. यह डांस किसी बड़े स्टेज या पब में नहीं, बल्कि श्रीलंका के कोलंबो के पेट्टाह मार्केट में शूट किया गया है. अनाज और आलू-प्याज की बोरियों से घिरी एक दुकान के सामने इस विदेशी डांसर ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा. बैकग्राउंड में दुकानदार और राहगीर भी इस पल को पूरी तरह एन्जॉय करते नजर आए.

कौन हैं यह वायरल गोरी मेम?

वायरल हो रही इस डांसर का नाम क्लारा वॉर्मर्स (Clara Warmers) है. क्लारा एक इंटरनेशनल ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफर और डांसर हैं. वह सोशल मीडिया पर ‘Dancing Around the World’ सीरीज के लिए काफी मशहूर हैं. क्लारा दुनिया भर की अलग-अलग जगहों पर जाकर वहां के लोकल म्यूजिक और बॉलीवुड-साउथ एशियन गानों पर डांस कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं.

लोगों के कमेंट्स और सोशल मीडिया पर रिएक्शन

क्लिप वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है. एक यूजर ने लिखा, यह विदेशी मेम तो बिल्कुल स्वरा भास्कर जैसी दिख रही है. दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, अंकल की दुकान का फ्री में ऐड हो गया, अब तो आलू-प्याज खूब बिकेंगे. एक अन्य यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, डांस तो कमाल का है ही, लेकिन यह अप्रत्याशित जगह इसे और भी खास बना देती है.

इंस्टाग्राम पर व्यूज और लाइक्स की बारिश

यह वीडियो क्लारा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @clarawarmers से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. इसे अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 75 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: जींस-कुर्ती पहनकर लड़की ने झल्ला वल्लाह पर किया दिल जीत लेना वाला डांस, एक्सप्रेशन और दमदार डांस मूव्स ने जीता लोगों का दिल

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts