viral

Rapido राइड खत्म होते ही राइडर ने वॉट्सऐप पर किया ऐसा मैसेज, सोच में पड़ गई महिला

बीटेक के बाद रैपिडो चलाने को मजबूर युवा की कहानीImage Credit source: X@yoursnandieni/Unsplash

डिग्री हाथ में हो, बड़े-बड़े सपने हों, लेकिन जब पेट भरने और करियर बनाने के लिए कोई रास्ता न दिखे तो इंसान क्या करे? देश में बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने कई लोगों का दिल पसीज दिया तो कुछ को प्राइवेसी की चिंता में डाल दिया.

‘मैडम, कोई नौकरी हो तो बताइए…’

यह पूरा मामला तब सामने आया जब X पर नंदिनी गुप्ता नाम की एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया. पोस्ट के अनुसार, इस यूजर ने रैपिडो (Rapido) से एक राइड ली थी. सफर खत्म हुआ और राइडर ड्रॉप करके चला गया. लेकिन इसके कुछ ही देर बाद महिला के वॉट्सऐप पर एक मैसेज आता है.

यह मैसेज किसी रेटिंग या फीडबैक के लिए नहीं था, बल्कि उसमें लिखा था, हेलो गुड मॉर्निंग मैम, मैंने अभी आपको ड्रॉप किया है. मेरा नाम इब्राहिम है. मैंने अप्रैल 2024 में B.Tech पूरा किया है और मैं फ्रेशर हूं. मैं नौकरी की तलाश कर रहा हूं, अगर आपके यहां कोई वैकेंसी हो तो कृपया मुझे मैसेज करिएगा.

डिग्री जेब में, पेट पालने को बाइक चलाने की मजबूरी

लाखों रुपए खर्च करके और सालों मेहनत करके इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भी इब्राहिम जैसे युवाओं को अपनी योग्यता के हिसाब से काम नहीं मिल पा रहा है. खाली बैठने और घरवालों पर बोझ बनने से बेहतर उसने रैपिडो चलाकर अपना खर्च निकालना सही समझा. लेकिन इसके साथ ही उसने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी और हर मिले मौके का इस्तेमाल नौकरी पाने के लिए किया. यह भी पढ़ें: अकेली रहती हो? Rapido Rider ने घर छोड़ते ही शुरू की गंदी बात, वायरल हुई चैट तो कंपनी ने दिया ये जवाब

रैपिडो राइडर के एक मैसेज पर छिड़ी बड़ी बहस

जैसे ही यह वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के बीच एक बहस छिड़ गई. एक बड़े वर्ग ने इब्राहिम के जज्बे को सलाम किया. लोगों का कहना था कि बंदे ने कोई चोरी या गलत काम नहीं किया, बस नौकरी पाने के लिए एक ईमानदार कोशिश की है. कई यूजर्स ने तो उसका रिज्यूमे मांगकर मदद करने की पेशकश भी की. दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना था कि राइड खत्म होने के बाद किसी कस्टमर के पर्सनल नंबर पर मैसेज करना प्रोफेशनल तरीका नहीं है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सुरक्षा और प्राइवेसी के लिहाज से बिना सहमति किसी को पर्सनल मैसेज करना सही नहीं माना जा सकता. यह भी पढ़ें: दिल्ली में Rapido राइड बनी खौफनाक सफर! गंदी हरकत करता दिखा ऑटो ड्राइवर, सहमी महिला ने बयां किया दर्द!

यहां देखिए रैपिडो राइडर का वायरल वॉट्सऐप मैसेज

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts