viral

सड़क के पानी में मच्छरदानी लगाकर सोता दिखा बंदा, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताया खतरनाक

पानी के बीच युवक ने लगाया अनोखा बिस्तरImage Credit source: Instagram/ prankstar_bunty

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एक युवक कुछ ऐसा करता दिखाई देता है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है और उसी पानी के बीच उसने मच्छरदानी लगाकर अपना बिस्तर तैयार कर लिया. सबसे हैरानी की बात यह है कि वह पूरी बेफिक्री के साथ वहां आराम से सोता नजर आता है, जैसे किसी कमरे में चैन की नींद ले रहा हो.

वीडियो की शुरुआत में चारों तरफ पानी से भरी सड़क दिखाई देती है. आमतौर पर ऐसी जगहों से लोग जल्दी निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह युवक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आता है. उसने सड़क पर मच्छरदानी टांग रखी है और उसके अंदर आराम से लेटा हुआ है. देखने वालों को यह नजारा पहले तो मजाक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है.

किसी ने की तारीफ तो किसी को आया गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कई यूज़र्स ने इसे बेहद मजेदार बताया और युवक की ‘क्रिएटिविटी’ की तारीफ भी की. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि शायद उसे बारिश के मौसम में सबसे सस्ता बेडरूम मिल गया है. वहीं किसी ने कहा कि मच्छरों से बचने का इंतजाम तो कर लिया, लेकिन बाकी खतरों का क्या?

हालांकि हर किसी की राय एक जैसी नहीं है. बड़ी संख्या में लोग इस हरकत को बेहद लापरवाही भरा मान रहे हैं. उनका कहना है कि बारिश के पानी में कई तरह के खतरे छिपे हो सकते हैं. सड़क पर जमा पानी के नीचे गड्ढे, खुले मैनहोल, बिजली का करंट या फिसलन जैसी समस्याएं जानलेवा साबित हो सकती हैं. ऐसे में सिर्फ वायरल होने या लोगों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह का स्टंट करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जा सकता.

यह भी पढ़ें: स्कूल के बच्चों के टिफिन देख हैरान हुए लोग, इंटरनेट पर शुरू हुई हेल्दी डाइट बनाम आलू की बहस

कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अक्सर अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार ऐसे वीडियो दूसरों को भी इसी तरह की हरकतें दोहराने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जिसका अंजाम गंभीर हो सकता है. इसलिए किसी भी वायरल वीडियो को देखकर उसकी नकल करने से पहले उसके जोखिम के बारे में जरूर सोचना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts