viral

सालगिरह का ऐसा तोहफा! मम्मी-पापा के लिए प्राइवेट जेट खरीदने निकली बेटी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

एनिवर्सरी पर खरीदा प्राइवेट जेटImage Credit source: Instagram/@beccaxbloom

शादी की सालगिरह पर लोग कार या ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेबेका मा उर्फ Becca Bloom के पिता ने अपनी पत्नी को एनिवर्सरी पर प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का फैसला किया. प्लेन की खरीदारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शादी की सालगिरह पर अनोखा गिफ्ट

रेबेका अपने माता-पिता के साथ प्राइवेट जेट डीलर के पास पहुंचीं. उन्होंने जेट की राइड ली, कॉकपिट में पायलट से फ्लाइंग के तरीके समझे और पूरा वाकया कैमरे में कैद कर लिया.

मां की सुविधा और कॉकपिट में फोटो का क्रेज

हाल ही में हिप सर्जरी होने के कारण उनकी मां के लिए ऐसा जेट चुना गया, जिसमें चढ़ना आसान हो. प्लेन की पसंद के साथ-साथ उनकी मां कॉकपिट में फोटो खिंचवाने और उसे अपने दोस्तों के ग्रुप में भेजने के लिए उत्सुक दिखीं.

सोशल मीडिया पर ‘RichTok’ का क्रेज

यूजर्स इस लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर हैरान हैं. कई लोगों ने कमेंट किया कि वे भी ऐसी जिंदगी जीने का सपना देखते हैं, जबकि कुछ ने इसे मजेदार फ्यूचर लाइफ बताया.

कौन हैं Becca Bloom (रेबेका मा)?

रेबेका सिलिकॉन वैली के टेक एंटरप्रेन्योर्स साइमन मा और हेइडी चौ की बेटी हैं. हाई स्कूल में ही अपनी कंपनी शुरू करने वाली रेबेका ने यूएससी के मार्शल स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है. टिकटॉक पर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और लेक कोमो में हुई अपनी भव्य शादी के कारण उन्हें RichTok Queen भी कहा जाता है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts