रेलवे की बेडशीट पहने दिखे लड़के Image Credit source: X/@GemsOfRailway
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाज़ार से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में तीन आदमी सफेद चादर को शॉल की तरह ओढ़े हुए आराम से घूमते नजर आ रहे हैं. गौर से देखने पर पता चला कि वो कोई आम चादर नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे की चादर है. उस पर साफ-साफ Western Railway लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.
अब सवाल यही उठ रहा है कि ट्रेन में यात्रियों को दी जाने वाली रेलवे की संपत्ति आखिर बाज़ार में कैसे पहुंच गई? ये वीडियो X पर Gems of Railway नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि ये चादरें वेस्टर्न रेलवे की किसी ट्रेन से चोरी की गई हैं. कैप्शन में लिखा था कि बाजार में तीन लोग खुलेआम रेलवे की चादर को शॉल बनाकर पहने हुए दिखे.
104 करोड़ का नुकसान फिर भी नहीं सुधरे
इसी पोस्ट में एक और चौंकाने वाली जानकारी दी गई है. RTI से मिली जानकारी के हवाले से बताया गया है कि जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच रेलवे के अलग-अलग जोन से 1.27 करोड़ से भी ज्यादा बेडरोल का सामान चोरी हो चुका है. इसकी वजह से रेलवे को 104.51 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है.
आंकड़ों पर नजर डालें तो ये चोरी कोई छोटी-मोटी नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 46.54 लाख फेस टॉवल, 41.13 लाख चादरें, 23.59 लाख तकिए के कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए गायब हुए हैं. पोस्ट में आगे लिखा था कि 104 करोड़ से ज्यादा की रेलवे की प्रॉपर्टी गायब हो गई, और उसी में से कुछ अब लोगों के रोजमर्रा के कपड़ों के तौर पर इस्तेमाल हो रही है. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कोई इस हरकत को शर्मनाक बता रहा है तो कोई वीडियो बनाने वाले को ही गलत ठहरा रहा है.
यह भी पढ़ें: जान हथेली पर रखकर ड्राइविंग! गहरी खाई, टूटी सड़क और दो पाइप फिर भी पार हुई बोलेरो पिकअप
एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि हमारे देश में सिविक सेंस की बहुत कमी है. ऐसे लोगों के लिए सिंगापुर की तरह सख्त सज़ा, बेंत मारने जैसा कानून होना चाहिए. इंडियन रेलवे तो इन लोगों के लिए जैसे जन्नत है. वहीं दूसरे यूजर का सोचना बिल्कुल अलग था. उसने लिखा कि अगर कोई ठंड या बारिश से बचने के लिए चादर ले भी लेता है तो इसमें इतना बड़ा इश्यू क्या है? सरकार के पास टैक्स का बहुत पैसा है, नई चादर खरीद लेगी. बिना इजाजत किसी का वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन शर्मिंदा करना बंद करो. तुम लोगों को कोई हक नहीं है कि खुद को सही समझकर दूसरों को ज्ञान दो. एक और कमेंट था कि ऐसे लोगों में बिल्कुल भी सिविक सेंस नहीं है.
यहां देखिए वीडियो
Three men spotted in a market openly wearing Indian Railways bedsheets as shawls.
The white linen clearly bears the WESTERN RAILWAY marking. these bedsheets were stolen from a Western Railway train.
According to RTI data compiled across railway divisions, from January 2022 to pic.twitter.com/IsEKca87v8
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) August 22, 2026



























