Crime

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का जिक्र

कौन हैं दिलेर खरकिया?

दिलेर खरकिया हरियाणा के जाने-माने हरियाणवी सिंगर हैं। वह खास तौर पर रागिनी कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाने में सफल रहे हैं। बताया जाता है कि वह वर्ष 2018 से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई हरियाणवी गाने किए, जिन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली।

दिलेर खरकिया का संबंध हरियाणा के भिवानी जिले से बताया जाता है। युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी लोकप्रियता है।

‘प्रोटीन’ सॉन्ग को लेकर भी रहे चर्चा में

कुछ समय पहले दिलेर खरकिया अभिनेत्री अंजलि राघव से जुड़े ‘प्रोटीन’ सॉन्ग को लेकर हुए विवाद के कारण भी चर्चा में आए थे। अब उनकी गाड़ी पर कथित फायरिंग की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts