viral

अजनबी शहर, पहला दोस्त; पुणे के सिक्योरिटी गार्ड भैया की कहानी ने जीता इंटरनेट का दिल

पुणे की इस वायरल कहानी ने जीता सबका दिलImage Credit source: Instagram/@life.with.koko.mp4

शहर बदलना, नई नौकरी शुरू करना और पूरी तरह से अजनबी माहौल में खुद को ढालना…यह किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में अगर कोई बिना किसी स्वार्थ के आपका अपना बन जाए, तो सफर बेहद खूबसूरत हो जाता है. पुणे में रहने वाली कोमल कोठावाले की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. गोवा से पुणे शिफ्ट होने के बाद उनके ऑफिस के सिक्योरिटी गार्ड भैया के साथ उनका रिश्ता इंटरनेट पर लोगों की आंखें नम कर रहा है. आइए जानते हैं इस दिल को छू लेने वाली वायरल कहानी के बारे में.

गोवा से पुणे का सफर और अनमोल मदद

कोमल ने दो महीने पहले ही पुणे में एक नई नौकरी ज्वाइन की थी. वह गोवा से अपने साथ दो-तीन बड़े बैग लेकर सीधे दफ्तर पहुंची थीं. इतने सारे सामान के साथ ऑफिस के अंदर जाना मुमकिन नहीं था, ऐसे में उन्होंने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से मदद मांगी.

बिना किसी जान-पहचान या हिचकिचाहट के गार्ड ने उनके सारे बैग अपनी देखरेख में सुरक्षित रख लिए. उस एक दिन की मदद से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गया. कोमल का कहना है कि तब से लेकर आज तक एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल न पूछा हो.

जब जल्दी ऑफिस छोड़ने पर हैरान हुए ‘भैया’

कोमल को अक्सर दफ्तर से देर रात तक घर लौटने की आदत थी. लेकिन एक दिन जब उन्हें अपने होमटाउन जाना था, तो वह शाम करीब 5:30 बजे ही ऑफिस से निकलने लगीं. जैसे ही गार्ड भैया ने उन्हें इतनी जल्दी जाते देखा, वह हैरान रह गए. लेकिन हैरानी के साथ-साथ उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी साफ झलक रही थी. कोमल ने इस खूबसूरत और भावुक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सुरक्षा गार्ड्स की मेहनत और जीवन की सीख

इस वायरल पोस्ट में कोमल ने सिक्योरिटी गार्ड्स की कड़ी मेहनत का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि इस नौकरी में छुट्टियां मिलना कितना मुश्किल होता है. उन्हें आराम तभी मिलता है जब उन्हें किसी जरूरी काम से अपने गांव वापस जाना पड़े. कोमल ने अपने पोस्ट के जरिए यह मैसेज दिया है कि हमें अपने आस-पास के लोगों से जुड़ना चाहिए. यह छोटी-छोटी बातचीत हमें यह अहसास कराती है कि हम कितने भाग्यशाली हैं और जीवन के ये छोटे-छोटे पल ही इसे खूबसूरत बनाते हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts